देश में स्कवास्ट जम्मू को 24वां और कश्मीर को 27वां रैंक
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च नई दिल्ली (आइसीएआर) ने देश के 63 स्टेट कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की सूची जारी की है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 10:20 AM (IST)
जम्मू, राज्य ब्यूरो। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च नई दिल्ली (आइसीएआर) ने देश के 63 स्टेट कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की सूची जारी की है। इसमें शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीक विश्वविद्यालय (स्कवास्ट) जम्मू को 24वां और स्कवास्ट कश्मीर को 27वां रैंक हासिल हुआ है।
राज्यपाल एनएन वोहरा ने दोनों विश्वविद्यालयों के बेहतर रैंक हासिल करने पर वाइस चांसलरों को मुबारकबाद दी है। राज्यपाल दोनों स्टेट कृषि विश्वविद्यालयों के चांसलर हैं।
शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीक विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा और शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीक विश्वविद्यालय कश्मीर के वीसी प्रो. नजीर अहमद को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि अगर पहले 10 में नहीं तो जम्मू कश्मीर के दोनों विश्वविद्यालय पहले 15 में स्थान जरूर बनाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें