Move to Jagran APP

Jammu: नशे पर अंकुश लगाने के लिए धर्मगुरुओं और संस्थाओं का सहयोग लेगी पुलिस

एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटील का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग लेना बहुत जरूरी है। लोगों को यह जागरूकता होगी कि नशे को रोकना है तभी समाज से यह बुराई दूर हो पाएगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 11:46 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:46 AM (IST)
Jammu: नशे पर अंकुश लगाने के लिए धर्मगुरुओं और संस्थाओं का सहयोग लेगी पुलिस
हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

जम्मू, दिनेश महाजन: मदद तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जम्मू पुलिस अब सीधा लोगों का सहयोग लेंगी। इस काम के लिए पुलिस ने धर्मगुरुओं, मुहल्ला कमेटी, बाजार एसोसिएशन के अलावा पंचायत सदस्यों के साथ जुड़ना शुरू किया है ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम लगाई जा सके। धार्मिक गुरु का समाज में खासा प्रभाव है, इस लिए पुलिस उनका सहयोग ले रही है।

loksabha election banner

जम्मू पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू किए गए इस अभियान को और बल मिल पाए इस लिए थाना स्तर पर यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में मोहल्ला कमेटियों व विभिन्न एसोसिएशन के सदस्यों से बैठकर उन्हें उनसे नशे की रोकथाम के लिए सहयोग ले। उन्हें नशे के सेवन से होने वाली परेशानियों के बारे में अवगत करवाएं।

उन्हें ऐसे परिवारों की भी मिसाल दी जाए यहां परिवार का सदस्य नशे के दलदल में धंस गया और पूरा परिवार ही तबाह हो गया। पुलिस अधिकारियों इस अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी ताकत के साथ शुरू करने को कहा है। इस अभियान के तहत पुलिस पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर रही हैं।

मादक तस्करी रोकने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी: एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटील का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग लेना बहुत जरूरी है। लोगों को यह जागरूकता होगी कि नशे को रोकना है तभी समाज से यह बुराई दूर हो पाएगी। जम्मू पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन सेवा 9086100100 भी शुरू की है। जिसके तहत लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

जिला जम्मू में वर्ष 2020 में मादक तस्करी के आंकड़े

मामले दर्ज     बरामद पदार्थ जब्त (किलो में)      आरोपित दबोचे

50                  चरस 248.31                             80

75                   हेरोइन 63.58                           117

1                     हशीश 1.510                            1

52                   भुक्की 4735.803                       73 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.