Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: रविन्द्र रैना का नगर समितियों, नगर परिषदों को निर्देश- स्थानीय निकायों को मजबूत बनाकर विकास को तेजी दें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी के नगर समितियों नगर परिषदों के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय निकायों को मजबूत बनाकर जमीनी सतह पर विकास को तेजी दें। जम्मू में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा के स्थानीय निकाय सैल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:01 PM (IST)
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी के नगर समितियों, नगर परिषदों के सदस्यों को निर्देश दिए हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी के नगर समितियों, नगर परिषदों के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय निकायों को मजबूत बनाकर जमीनी सतह पर विकास को तेजी दें। रविन्द्र रैना सोमवार को जम्मू में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा के स्थानीय निकाय सैल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

बैठक का आयोजन सैल के संयोजक संजय बडू व सह संयोजक सुरजीत सिंह चौधरी की देखरेख में हुआ। प्रदेश भाजपा इस समय जमीनी सतह पर गतिविधियों को तेजी देने के लिए अपने प्रकोष्ठों व मोर्चाें की गतिविधियों को तेजी दी रही है। ऐसे में स्थानीय निकायों में भाजपा के अध्यक्षों, उप अध्यक्षाें, प्रधानों व उप प्रधानों को संबोधित करते हुए रैना ने निर्देश दिए कि वे लोगों से बेहतर समन्वय बनाकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कामयाब बनाएं।

जिम्मेवार स्थानीय निकाय बेहतर तरीके से उन लोगों तक पहुंच सकती है जिनके उत्थान के लिए योजनाएं बन रही हैं। इसके साथ मंडल स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाए। कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान भाजपा की नगर समितियों, नगर परिषदों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए रविन्द्र रैना ने कहा कि वक्त आ गया है कि स्थानीय निकायों में भाजपा के प्रतिनिधि जमीनी सतह पर बैठकें कर लोगों के मसलों के बारे में जानकारी ले उन्हें दूर करें।

इस दौरान संजय बडू ने भाजपा के स्थानीय निकायों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहीं स्थानीय निकायों में भाजपा के अध्यक्षों, उप अध्यक्षाें, प्रधानों व उप प्रधानों ने उन्हें पेश आ रही विकास संबंधी मुश्किलों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि पार्टी स्तर पर इन मसलों का समाधान करने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम का संचालन सुरजीत सिंह चौधरी ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.