Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की सूची हाईकमान के हवाले

राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन फरव

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 07:12 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 07:12 AM (IST)
प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की सूची हाईकमान के हवाले
प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की सूची हाईकमान के हवाले

राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन फरवरी के अंतिम सप्ताह में संभव है। प्रदेश भाजपा ने पदाधिकारियों की सूची हाईकमान को भेज दी है।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारणी में प्रदेश अध्यक्ष समेत 21 पदाधिकारी होंगे। इसके साथ इस कार्यकारिणी में 90 कार्यकारी सदस्य भी होंगे। यह सूची नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर बनाई है। आरएसएस की प्रदेश इकाई ने इस पर मुहर लगाई थी। इसके बाद सूची को दिल्ली भेज दिया गया। अब इस पर गौर करने के बाद हाईकमान आगे की कार्रवाई करेगा। हाईकमान भेजी गई सूची में कुछ बदलाव भी ला सकता है।

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में स्थान पाने के लिए पदाधिकारियों में पहले से कहीं अधिक होड़ है। इस समय जम्मू कश्मीर में न तो मंत्री हैं और न ही विधायक, एमएलसी ही हैं। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं की पूरी कोशिश है कि उन्हें नई इकाई में जगह मिले। इसके साथ अन्य पार्टियों से आए वरिष्ठ नेताओं ने भी उम्मीदें लगाई हैं। ऐसे हालात में एक दर्जन से अधिक नेता तो सिर्फ प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव बनने की होड़ में ही हैं। इसके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए भी होड़ है। मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी के कुछ महासचिव भी इस कोशिश में हैं कि उन्हें नई सूची में भी दोहराया जाए। नई कार्यकारिणी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अलावा 8 उपप्रधान, 3 महासचिव, 8 सचिव व एक कोषाध्यक्ष होगा। इसके साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के 90 नेताओं को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर अब आगे का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को करना है। नई कार्यकारणी में प्रदेश के सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में हाईकमान सूची को जारी कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.