Move to Jagran APP

दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आएं : जुगल किशोर

राज्य ब्यूरो जम्मू जम्मू-पुंछ के भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार दिव्यांगों की सहायता के लिए मुहिम चला रही है। समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 09:01 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 06:45 AM (IST)
दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आएं : जुगल किशोर
दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आएं : जुगल किशोर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू-पुंछ के भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार दिव्यांगों की सहायता के लिए मुहिम चला रही है। समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आए।

loksabha election banner

भाजपा सांसद सेवा सप्ताह के तहत रविवार को गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के गंग्याल में पार्टी की जम्मू जिला इकाई की ओर से दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा सांसद के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता, एमएलसी विक्रम रंधावा व जम्मू जिला के प्रधान बलदेव सिंह बलोरिया मौजूद थे।

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी सेवा सप्ताह अभियान का आयोजन कर रही है। सेवा सप्ताह 14 सितंबर से 20 सितंबर तक जारी रहेगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि क्षेत्र में दिव्यांगों और उनकी मुश्किलों के बारे में सूची बनाई जाए। यह मुद्दा केंद्र सरकार से उठाकर उनके लिए फंड जुटाने के प्रयास किए जाएंगे। लोगों को भी दिव्यांगों के दवाई बिल और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग देना चाहिए। सांसद ने गरीबों का आर्थिक स्तर बढ़ाने के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

वहीं, कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सेवा सप्ताह की सोच हर किसी के लिए अहम है। हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए या फिर इसके लिए काम कर रही गैर सरकारी संस्थाओं की मदद लेनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी लोगों की मदद करते हुए उन्हें केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

एमएलसी विक्रम रंधावा ने सेवा सप्ताह के दौरान देश को साफ और प्लास्टिक फ्री बनाने की शपथ लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक किया जाए कि पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को तेजी देने के साथ खुद को नशे से दूर रखें। बेहतर भारत के निर्माण के लिए साफ पर्यावरण व युवा पीढ़ी का मजबूत होना बहुत जरूरी है।

बलदेव सिंह बलोरिया की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों के साथ विनय गुप्ता, विपन कंधारी, सुनील गुप्ता, राज रानी, सतपाल चौधरी, अनिल कुमार, ज्योति शर्मा, हरदेव सिंह, परमजीत सिंह व भारत भूषण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.