Move to Jagran APP

पत्नी की हत्या के बाद फंदे से लटक कर पति ने भी दी जान

जागरण संवाददाता जम्मू शहर के ग्रेटर जम्मू इलाके में रहने वाले एक दंपती का शव उनके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। महिला की बर्बरता के साथ तेजधार हथियार से तेरह वार कर हत्या की गई थी। पति का शव फंदे से लटकता मिला। वारदात के समय दंपती का तेरह वर्षीय बेटा भी घर में था। वह अपने कमरे में सो रहा था। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) कर्मियों को बुला कर मौके से सुबूतों को जुटाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 07:01 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 06:44 AM (IST)
पत्नी की हत्या के बाद फंदे से लटक कर पति ने भी दी जान
पत्नी की हत्या के बाद फंदे से लटक कर पति ने भी दी जान

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के ग्रेटर जम्मू इलाके में रहने वाले एक दंपती का शव उनके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। महिला की बर्बरता के साथ तेजधार हथियार से तेरह वार कर हत्या की गई थी। पति का शव फंदे से लटकता मिला। वारदात के समय दंपती का तेरह वर्षीय बेटा भी घर में था। वह अपने कमरे में सो रहा था। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) कर्मियों को बुला कर मौके से सुबूतों को जुटाया। घटनास्थल से खून से सना तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया, जिससे महिला की हत्या की गई। जिस प्लास्टिक की रस्सी से पति का शव लटक रहा था, उसको भी जांच के लिए एफएसएल कर्मियों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नवीन शर्मा और उनकी 45 वर्षीय पत्नी पूनम शर्मा निवासी ग्रेटर जम्मू, मार्बल मार्केट के नजदीक के रूप में हुई। नवीन कैटरिग का काम करते थे। रविवार रात 11 बजे वह घर पर आए थे।

loksabha election banner

सोमवार सुबह घर में मौजूद दंपती के बेटे साहिल शर्मा ने माता-पिता का शव देखा तो मामा को फोन से सूचित किया। पूनम शर्मा के करीबी रिश्तेदार ने करीब साढ़े 11 बजे गंग्याल पुलिस को सूचना दी। बच्चे की रोने की आवाज सुन कर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में गंग्याल पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि घर के एक बेड रूम में बिस्तर पर पूनम का खून से सना शव पड़ा था। शव नग्न अवस्था में था। दूसरे कमरे में नवीन का शव छत पर लगे पंखे के हुक के साथ लटक रहा था। उसका शव भी अर्ध नग्न अवस्था में था। एसडीपीओ सब डिवीजन गांधीनगर सुनैया वानी ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाहर से कोई अंदर नहीं आया। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। नवीन की दूसरी पत्नी थीं पूनम

कैटरर नवीन शर्मा ने पूनम से दूसरी शादी की थी। करीबी रिश्तेदारों ने बताया कि नवीन की पहली पत्नी की जानलेवा बीमारी से मौत हो गई थी। नवीन ने पत्नी की खूब सेवा की थी। पत्नी ने मरने से पूर्व नवीन की पूनम से शादी को मंजूरी दी थी। नवीन की पहली शादी से दो संतान हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, बेटा इन दिनों विदेश में काम कर रहा है। नवीन पहले पुराने शहर में रहता थे। चार वर्ष पूर्व उन्होंने ग्रेटर जम्मू इलाके में नया मकान बनाया और वहीं पर परिवार के साथ रह रहे थे। कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे नवीन

पुलिस का कहना है कि पूनम और नवीन में अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। कुछ दिन पूर्व नवीन को दवा का अधिक सेवन करने के चलते जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज भी जिन परिस्थितियों में शव बरामद हुए हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पति-पत्नी में पहले झगड़ा हुआ है। हंसमुख स्वभाव के थे नवीन

नवीन शर्मा के साथ कैटरिग का काम करने वाले लोगों का कहना है कि वह बहुत ही हंसमुख और शांत स्वभाव के थे। वह हर समय दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे। नवीन ने खूब मेहनत कर कैटरिग के काम को खूब फैलाया था। शहर के नामी क्लब, होटलों व बैंक्वेट हाल में नवीन कैटरिग का काम करते थे। मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

एसपी सिटी साउथ विनय शर्मा ने बताया कि नवीन और उनकी पत्नी पूनम शर्मा की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए डॉक्टरों के बोर्ड से दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस काम के लिए जिला आयुक्त की मंजूरी लेकर जीएमसी अस्पताल की प्रिसिपल को पत्र भेजा गया है। कागजी कार्रवाई को पूर कर पाना आज संभव नहीं हुआ। इस कारण मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रात को पत्नी के लिए बिरयानी लाए थे

नवीन के साथ कैटरिग का काम करने वाले लोगों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे के करीब नवीन अपने घर पर पहुंचे थे। वह अपनी पत्नी के लिए क्लब से बिरयानी लेकर गए थे, जिसे पुलिस ने उनके घर से बरामद कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.