Move to Jagran APP

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, जम्मू में खिली धूप, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के लिए तेजी से काम जारी है लेकिन जवाहर टनल, रामसू, रामबन आदि क्षेत्रों में हुए ताजा हिमस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग खोलना संभव नहीं हुआ।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 06:42 PM (IST)
उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, जम्मू में खिली धूप, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा

जागरण संवाददाता, जम्मू : कश्मीरी के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बावजूद जम्मू संभाग में धूप खिली रही तो कश्मीर के निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहे। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार सुबह से राज्यभर में मौसम साफ हो जाएगा। वहीं मौसम में सुधार के बावजूद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। वहीं श्रीनगर लेह मार्ग और मुगलरोड़ मार्ग खुलने की जल्द कोई संभावना नहीं दिख रही।

loksabha election banner

मौसम में हुए सुधार के बाद डोडा मार्ग आज सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया। यह रास्ता खुलने के बाद जम्मू से डोडा भद्रवाह के लिए गाड़ियों रवाना की गई। वहीं डोडा से भी गाडि़यां जम्मू पहुंची। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के लिए भी तेजी से काम जारी है लेकिन जवाहर टनल, रामसू, रामबन आदि क्षेत्रों में हुए ताजा हिमस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग खोलना संभव नहीं हुआ। अगर वीरवार को मौसम साफ रहता है तो शुक्रवार को रास्ता खुलने की उम्मीद है।

भद्रवाह में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में जम्मू संभाग के भद्रवाह क्षेत्र में सबसे ज्यादा 37.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं बनिहाल में 35.2 एमएम, बटोत में 32.2 एमएम, कटड़ा में 18 एमएम जबिक जम्मू में 8.1 एमएएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं कश्मीर संभाग के काजीगुंड में 24.5 एमएम जबकि कुकरनाग में 22.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश और बर्फबारी के चलते अधिकतम क्षेत्रों में अभी तापामन सामान्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सयस, न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 4.4, न्यनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान -0.8, न्यूनतम -10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 4.8, न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कारिगल सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस जबिक न्यूनतम तापमान -15.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

आज रास्ता खुलने की संभावना

आईजी ट्रैफिक आलोक कुमार अनुसार रामबन, रामसू, जवाहर टनल के पास काफी बर्फ है। भूस्खंलन भी हुए हैं। पस्सियां हटाने का काम तेजी से चल रहा है। रास्ते में फिसलन बहुत ज्यादा है। जब तक रास्ता बिल्कुल साफ नहीं हो जाता राष्ट्रीय राजमार्ग खोलना संभव नहीं है। अगर मौसम साफ रहा तो पूरी जांच के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खोल दिया जाएगा। इस बार विभाग ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पहले ही सावधानी बरती, जिसके चलते गाड़ियां फसी नहीं हैं। आगे भी किसी प्रकार का रिस्क नहीं लिया जाएगा।

शुक्रवार से राज्य भर में साफ होगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डा. वीना शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का दबाव हल्का पड़ने लगा है। जम्मू में वीरवार को मौसम साफ रहने के बाद आंशिक बादल छायेंगे। कश्मीर में शुक्रवार से मौसम साफ होने लगेगा। वीरवार को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार के बाद तापमान भी सामान्न्य होने लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.