विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक महीने में दोगुणा हो गई कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या, जम्मू-कश्मीर में नए 174 संक्रमित और चार की मौत

By Lokesh Chandra MishraEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 07:50 PM (IST)

शुक्रवार को 174 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1719 हो ...और पढ़ें

शुक्रवार को कुल 174 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 131 कश्मीर संभाग और 43 जम्मू संभाग के हैं।
शुक्रवार को कुल 174 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 131 कश्मीर संभाग और 43 जम्मू संभाग के हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक महीने में ही ही सक्रिय मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। शुक्रवार को 174 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1719 हो गई है। वहीं चार मरीजों की मौत होने से अब मरने वालों की संख्या भी 4470 हो गई है। नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कुल 174 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से 131 कश्मीर संभाग और 43 जम्मू संभाग के हैं।

जम्मू संभाग में 17 मामले जम्मू जिले के हैं। इनमें रिहाड़ी के एक ही परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं। वहीं डोडा में दस और रियायी में छह मामले आए। डोडा में संक्रमित होने वालों में आठ यात्री और रियासी में संक्रमित होने वालों में तीन यात्री आए हैं। कश्मीर में श्रीनगर जिले में 63, बारामुला में 23, बडगाम में 17, कुपवाड़ा में 13, बांडीपोरा में सात संक्रमित आए। यही नहीं पिछले 24 घंटों में 157 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1719 हो गई है। पिछले महीने सक्रिय मरीजों की संख्या आठ सौ तक पहुंच गई थी।

चिंताजनक तथ्य यह है कि इस दौरान चार मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें तीन मौतें कश्मीर संभाग और एक जम्मू में हुई है। कश्मीर में दो मौतें श्रीनगर जिले और एक बडगाम में हुई है। वहीं जम्मू संभाग में एक मौत पुंछ जिले में हुई है। यही नहीं कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी जारी है। शुक्रवार को 2533 लोगों ने पहली डोज और 41,128 लोगों ने दूसरी डोज ली। अब तक जम्मू-कश्मीर में कुल एक करोड़, 64 लाख, 79 हजार से अधिक डोज लोगों को दी जा चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।