विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमीर बनने की चाह में पत्थरबाज से बने हथियार लुटेरे

By JagranEdited By:
Published: Thu, 30 Mar 2017 02:01 AM (IST)

जागरण संवाददाता, जम्मू : लूटपाट तथा लोगों से फिरौती वसूल कर रातोरात अमीर बनने की चाह में शोपियां

अमीर बनने की चाह में पत्थरबाज से बने हथियार लुटेरे
अमीर बनने की चाह में पत्थरबाज से बने हथियार लुटेरे

जागरण संवाददाता, जम्मू : लूटपाट तथा लोगों से फिरौती वसूल कर रातोरात अमीर बनने की चाह में शोपियां जिले के तीन युवकों ने जम्मू के तवी पुल पर पुलिस कांस्टेबल से एके-47 राइफल को छीना था। जांच में तीनों युवकों का आतंकियों कनेक्शन सामने नहीं आया है। अलबत्ता शोपियां में पत्थरबाजी की वारदातों में वे शामिल रहे हैं। यह दावा आइजीपी एसडी सिंह ने बुधवार को पत्रकारवार्ता कर किया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी आमिर हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी रत्नीपुरा शोपियां को बुधवार सुबह पुलिस टीम शोपियां से जम्मू लेकर आई, जहां उसकी निशानदेही पर एके 47 को तवी पुल के नीचे से बरामद कर लिया गया। आमिर हुसैन, मसरूल अहमद नायक तथा शाहिद नजीर सभी निवासी रत्नीपुरा, शोपियां ने बिना मेहनत किए पैसा कमाने के लिए लूटपाट तथा आतंकी बनकर लोगों को डरा धमका कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई। तीनों दोस्तों ने फैसला लिया कि जम्मू में जाकर वे किसी पुलिस कर्मी का हथियार छीन कर शोपियां आ जाएंगे। तीनों दोस्त 22 मार्च को दो मोटरसाइकिलों से जम्मू पहुंचे। आमिर के पिता का भठिंडी में मकान है। तीनों दोस्त वहां रहे। दिन में वे रेकी करने के लिए चले जाते थे। 25 मार्च को तवी पुल पर उन्होंने सिक्योरिटी विंग के कांस्टेबल मोहम्मद हनीफ को हथियार के साथ जाते देखा। उन्होंने उसपर हमला कर एके 47 को छीन लिया। मौके पर ही उनका एक साथी पकड़ा गया था। दूसरा अगले दिन नगरोटा टोल प्लाजा में हत्थे चढ़ गया। तीसरे आरोपी आमिर ने वारदात की रात तवी किनारे बिताई। अगली सुबह वेश बदलकर शोपियां भागने में कामयाब हो गया था। शोपियां पुलिस की मदद से उसे भी वहां से दबोच लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।