भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य प्रधान पर हमला
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य प्रधान डॉ. सुरेश अजय मगोत्रा पर श्रीनगर से जम
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य प्रधान डॉ. सुरेश अजय मगोत्रा पर श्रीनगर से जम्मू लौटते हुए कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। हालंाकि इसमें वह बाल बाल बच गए, लेकिन उनके सुरक्षा कर्मी को हल्की चोंटें आई।
यह घटना वीरवार शाम साढ़े छह बजे की है। वह राज्य उपप्रधान एजाज हुसैन के साथ काजीगुंड के वेसो क्षेत्र में पहुंचे तो अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। खुद को तो वे बाल बाल बच गए मगर इसमें उनके निजी सुरक्षा कर्मी देवराज को हल्की चोंटे आई। यही नहीं गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। डॉ. मगोत्रा कुछ दिनों से कश्मीर के दौरे पर थे जहां वे युवाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं। यही नहीं नोटबंदी पर हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं।