प्रदर्शनी में दिखाई लुप्त हो रही राज्य की विरासत
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू की विरासत को दर्शाती सिमरणजीत सिंह (सन्नी दुआ) की फोटो प्रदर्शनी वीरव
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू की विरासत को दर्शाती सिमरणजीत सिंह (सन्नी दुआ) की फोटो प्रदर्शनी वीरवार को कला केंद्र में शुरू हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन पर्यटन, शिक्षा एवं कला संस्कृति राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने किया। सन्नी ने अपनी यह पहली फोटो प्रदर्शनी अपने पिता लोकोपकारी, चेस एवं ब्रिज के खिलाड़ी एसएस दुआ को समर्पित की है।
प्रदर्शनी में 150 के करीब फोटो दर्शाए गए हैं, जिसमें डोगरा शौर्य की प्रतीक मुबारक मंडी की हालत, शहर की कई पुरानी इमारतें, जिन्हें ऐतिहासिक इमारतें घोषित नहीं किया गया और यह इमारतें, इनकी शिल्पकला, इनका आर्किटेक्ट लुप्त होने की कगार पर है। प्रदर्शनी में सन्नी की इंजीनिय¨रग व्यू तो झलक ही रहें हैं। उनके पत्रकारिता के अनुभव भी प्रदर्शनी को आकर्षक बना रहे हैं। प्रदर्शनी में अगर पुराने खिड़की, दरवाजे भी दर्शाए गए हैं तो उनमें भी एक विभिन्नता दर्शाने का प्रयास किया गया है। दीवारों पर हुई नक्काशी और चित्रकला लुभाने वाली है। फोटो प्रदर्शनी देखने वाले लगभग हर व्यक्ति का यही कहना चाहिए कि इस विरासत का संरक्षण युद्ध स्तर पर किए जाने की जरूरत है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत प्रिया सेठी ने प्रदर्शनी में लगी सभी फोटो को देखा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विरासत के संरक्षण के लिए सरकार वचनबद्ध है। लेकिन हर व्यक्ति को इसके प्रति अपना दायित्व समझना होगा।
इस मौके पर सन्नी दुआ ने कहा कि प्रदर्शनी का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है कि लोग विरासत का महत्व समझें। सरकार सिर्फ राजाओं के महलों और कीलों के सरंक्षण तक ही सीमित न रहकर शहर की पुरानी इमारतों के संरक्षण की ओर भी ध्यान दे। अगर ऐसा न हुआ तो शहर अपनी पुरानी पहचान ही खो देगा। उद्घाटन समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा गई गणमान्य लोग उपस्थित थे।