विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बापू आसाराम केस की जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

By Edited By:
Published: Thu, 14 Apr 2016 02:12 AM (IST)

जेएनएफ, जम्मू कथा वाचक बापू आसाराम के भगवती नगर स्थित आश्रम के बहुचर्चित केस में हाईकोर्ट ने मामले

News Article Hero Image

जेएनएफ, जम्मू

कथा वाचक बापू आसाराम के भगवती नगर स्थित आश्रम के बहुचर्चित केस में हाईकोर्ट ने मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (सिट) के प्रभारी को जांच रिपोर्ट लेकर स्वयं पेश होने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता विक्रांत शर्मा की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने पाया कि पूर्व आदेश में सिट को मामले की जांच को निर्णायक अंत तक पहुंचाने व साप्ताहिक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया था लेकिन कोई स्टेटस रिपोर्ट पेश नहीं की गई। लिहाजा हाईकोर्ट ने केस की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित करते हुए सिट प्रभारी को जांच रिपोर्ट लेकर पेश होने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि यह मामला सितंबर 2013 में आसाराम के गिरफ्तार होने के बाद सामने आया था। वर्ष 2008-09 में आसाराम के भगवती नगर स्थित आश्रम के प्रभारी भोला नंद ने इस आश्रम में बच्चों के कंकाल दबाए होने का आरोप लगाया था जिससे सनसनी फैल गई थी। सनसनीखेज आरोपों के बाद विक्रांत शर्मा ने हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें भोला नंद के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा गया कि भोला नंद ने एक साजिश के तहत यह आरोप लगाए। उसने बताया कि वह भोला नंद के संपर्क में था और भोला नंद ने उसे आश्रम में कंकाल दबाने को कहा था। जब उसने पूछा कि वह कंकाल कहा से लाएगा? तो भोला नंद ने कहा कि वह कब्रिस्तान से कोई कंकाल निकाल लाए और आश्रम में दबा दे। इसके बाद वह पुलिस को जगह बताएगा और कंकाल निकलने से आसाराम का यह आश्रम हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।