विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सिंह आज आएंगे जम्मू

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Wed, 27 May 2015 01:41 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 May 2015 04:32 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जम्मू आएंगे। एम्स के मुद्दे को लेकर जम्मू बंद के बीच आ रहे गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जम्मू आएंगे। एम्स के मुद्दे को लेकर जम्मू बंद के बीच आ रहे गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गृह मंत्री भाजपा के जन कल्याण पर्व के तहत जम्मू में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राजनाथ के दौरे को लेकर हाई अलर्ट के चलते मंगलवार दिनभर बैठकों का सिलसिला चला। सुरक्षा सुनिश्चित करने यहां पहुंची एनएसजी टीम के अधिकारियों ने राज्य पुलिस, सुरक्षा शाखा, खुफिया एजेंसियों, अद्र्धसैनिक बलों के अधिकारियों से बैठकें की। शाम करीब चार बजे राज्य पुलिस व अद्र्धसैनिकबलों ने मार्क ड्रिल भी की।

राजनाथ सुबह साढ़े दस बजे से शाम करीब पौने पांच बजे तक जम्मू में होंगे। वह सुबह 10.20 बजे तकनीकी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगे।

गृहमंत्री केके रिजार्ट में सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर को तालाब तिल्लों में जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह दोपहर ढाई बजे संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। राजनाथ की दिल्ली वापसी शाम 4.40 बजे होगी।

इसी बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्लाह, राम शंकर कठारिया व राष्टï्रीय प्रवक्ता मिनाक्षी लेखी के राज्य दौरे के साथ भाजपा का जन कल्याण पर्व शुरू हो गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य के कई जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को उजागर किया। मिनाक्षी लेखी ने जम्मू व नजमा हेपतुल्लाह ने श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित किया। इस बीच, 28 मई तक जारी रहने वाले भाजपा के जन कल्याण पर्व के तहत जम्मू व कश्मीर संभाग के साथ लद्दाख के लेह जिले में भी कार्यक्रमों के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लोगों के बीच जोरशोर से उठाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।