चिल्ले कलां ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर में सर्दियों के सबसे ठंडे मौसम चिल्ले कला ने 12 वर्षो का रिकॉड
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर में सर्दियों के सबसे ठंडे मौसम चिल्ले कला ने 12 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ा है। 40 दिन तक चले चिल्ले कला में भारी बर्फबारी व कड़ाके की ठंड पड़ी। घाटी में परंपरागत रूप से सर्दियों को तीन हिस्सों में बाटा है। सबसे सर्द 40 दिन के मौसम को चिल्ले कला कहा जाता है जो 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी रात को समाप्त होता है। इसके बाद चिल्ले खुर्द आता है जो 21 दिन चलता है। फिर 10 दिन का चिल्ल बाइच का दौर शुरू होता है। चिल्ले कला में ही कश्मीर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती। इस दौरान सूरज देवता के कम ही दर्शन होते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कभी बादल छाए रहे तो कभी बारिश तो कभी बर्फबारी होती रही। बदलते वैश्विक मौमस का असर इस बार चिल्लेकला पर पड़ा है। पिछले कई वर्षो में चिल्ले कला के दौर को देखा जाए तो हिमपात और बारिश कम रिकॉर्ड की। इसका असर कश्मीर के सामान्य जनजीवन और कृषि गतिविधियों पर भी होने लगा था। इस साल चिल्ले कला ने फिर पुराना रूप दिखाया। 21 दिसंबर 2018 से 30 जनवरी 2019 तक चले चिल्ले कला में इस बार कश्मीर में औसत न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -6.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। वर्ष 2007 में चिल्ले कला का न्यूनतम तापमान औसतन -7.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी साल जनवरी में 12 वर्षो में पहली बार हिमपात और बारिश के कई दौर चले। बीते साल चिल्ले कला के दौरान कश्मीर में ज्यादा हिमपात नहीं हुआ था। मौजूदा सर्दियों में 27 दिसंबर की रात को वादी में न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री सेल्सियस चला गया। इससे पूर्व चिल्ले कला के दौरान 31 दिसंबर 2007 की रात को ही वादी में न्यनूतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मौसम विभाग के मुताबिक एक दशक के बाद इस बार जनवरी में कश्मीर में सबसे ज्यादा दिनों तक बर्फ गिरी है। इससे पूर्व जनवरी 2011 में श्रीनगर में 1.6 मिमी बर्फ गिरी थी। वर्ष 2012 में जनवरी के दौरान 60.2 मिमी और जनवरी 2013 में 58 मिमी हिमपात हुआ था। वर्ष 2015 में 5.6 अैर वर्ष 2014 जनवरी में 21.4 मिमी बर्फ श्रीनगर में गिरी थी। मौजूदा सर्दियों में घाटी में विशेषकर श्रीनगर में नवंबर में हिमपात का पहला दौर शुरू हो गया था। दिसंबर के दौरान भी नियमित अंतराल पर हल्का हिमपात हुआ। जनवरी 2019 में दो तारीख को वादी के मैदानी इलाकों में मौजूदा सर्दियों का सबसे ज्यादा हिमपात हुआ। पूरा माह हर तीन से चार दिन बाद वादी में हिमपात और बारिश का चक्र चलता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार जनवरी में श्रीनगर में 66 मिमी हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू कश्मीर में नवंबर माह के अंत तक सामान्य से लगभग 38 प्रतिशत बारिश हुई थी। दिसंबर में सामान्य से कम बारिश होने के कारण नवंबर की ज्यादा बारिश का पानी पूरी तरह से खर्च हो गया।