Move to Jagran APP

Coronavirus : जम्मू संभाग में पांच आैर मरीज संक्रमित, जम्मू-कश्मीर में अब 1132 हुए संक्रमित

जम्मू कश्मीर में शनिवार को रिकॉर्ड 106 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 13 गर्भवती महिलाएं हैं। इससे पहले 12 मई को एक दिन में 55 लोग संक्रमित आए थे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 04:28 PM (IST)
Coronavirus : जम्मू संभाग में पांच आैर मरीज संक्रमित, जम्मू-कश्मीर में अब 1132 हुए संक्रमित
Coronavirus : जम्मू संभाग में पांच आैर मरीज संक्रमित, जम्मू-कश्मीर में अब 1132 हुए संक्रमित

जम्मू, जेएनएन। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में काेरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार काे जम्मू संभाग में पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो जम्मू के बिश्नाह, दो सांबा जिला और एक ऊधमपुर जिला के डुडू बसंतगढ़ का रहने वाला है। सभी को इलाज के जम्मू के चेस्ट डिजीज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

जम्मू के बिश्नाह में जो दो लोग संक्रमित आए हैं, वे दोनों पति-पत्नी हैं और दो दिन पहले ही अपने बच्चे के साथ दिल्ली से लौटे थे। उन्हें लखनपुर में ही क्वारंटाइन करके जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में भेज दिया गया था। शनिवार देर रात को दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के उपरांत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सांबा के दो और डुडू बसंतगढ़ का रहने वाला मरीज भी कुछ दिन पहले बाहरी प्रदेश से लौटे थे। सभी पहले से ही क्वारंटाइन थे।

जम्मू कश्मीर में इससे पहले शनिवार को रिकॉर्ड 106 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें 13 गर्भवती महिलाएं हैं। इससे पहले 12 मई को एक दिन में 55 लोग संक्रमित आए थे। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 47 संक्रमित कश्मीर के कुलगाम जिले में आए हैं। इसके अलावा अब तक संक्रमण से बचे पुंछ जिले में भी एक मरीज पॉजिटिव मिला है। इन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में 1127 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें जम्मू संभाग में 138 और कश्मीर में 989 मरीज शामिल हैं। इस बीच, कश्मीर में एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। अब तक प्रदेश में 12 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। शनिवार को 101 मामले दर्ज हुए थे। इनमें 20 मामले जम्मू संभाग और 86 मामले कश्मीर संभाग के हैं। जम्मू संभाग के 20 मामलों में 11 कठुआ जिले, आठ रामबन जिले और एक पुंछ जिले का है। कठुआ के दस मरीजों में चार बसोहली, तीन बिलावर, एक राजबाग (कठुआ), एक नगरी और एर्क ंडगा अंब, एक झांडी (हीरानगर) का है। इन मरीजों में एक पंद्रह साल की लड़की और 29 साल की महिला भी शामिल है। यह सभी बाहरी प्रदेशों से कुछ दिन पहले ही लौटे हैं और उन्हें लखनपुर से ही क्वारंटाइन कर दिया गया था। वहीं आठ मामले रामबन जिले के हैं। यह सभी लोग भी बाहरी प्रदेशों में श्रमिक थे और कुछ दिन पहले लौटे हैं। सभी को प्रशासन ने क्वारंटाइन किया था। वहीं, पुंछ के सुरनकोट में भी एक मरीज पाजिटिव मिला है। यह हिमाचल में श्रमिक था और 30 अप्रैल को लौटा था। इसे 14 क्वारंटाइन केंद्र में रखने के बाद घर भेज दिया गया था। शनिवार रात इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उधर, कश्मीर में आए 86 मामलों में से 47 कुलगाम जिले के हैं, इनमें एक गर्भवती महिला भी है। 17 अनतंनाग (इनमें 12 गर्भवती महिलाएं), तीन श्रीनगर, दो बारामुला, 12 कुपवाड़ा और पांच बड़गाम जिले के हैं। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस में कोरोना के एक मरीज की मौत भी हो गई। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. फारूक जान ने बताया कि मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के चडूरा क्षेत्र का रहने वाले मरीज की मौत हुई है।

29 मरीजों को छुट्टी

शनिवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 29 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ठीक होने वालों में दो अनतंनाग, तीन बांडीपोरा, 13 बारामुला, एक शोपियां, सात बडगाम, एक जम्मू और दो सांबा जिले के हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 542 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.