पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल 10 दिन की बच्ची ने दम तोड़ा Poonch News
डिप्टी कमिश्नर पुंछ राहुल यादव ने दस दिन की बच्ची की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह ही उसने अस्पताल में दम तोड़ा है।
By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 11:43 AM (IST)
पुंछ, जेएनएन। पाकिस्तान की गोलाबारी में जम्मू संभाग के जिला पुंछ में घायल हुई दस दिन की बच्ची ने आज सुबह दम तोड़ दिया। एक दिन पहले ही पाकिस्तानी की गोलाबारी में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया था।
इस गोलाबारी में एक महिला, दस दिन की बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए थे। अन्य दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर पुंछ राहुल यादव ने दस दिन की बच्ची की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह ही उसने अस्पताल में दम तोड़ा है। उन्होंने बताया कि यह बच्ची नियंत्रण रेखा के साथ सटे मेंढर सेक्टर में रविवार सुबह पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम के दौरान की गई गोलाबारी में घायल हो गई थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें