Move to Jagran APP

भारतीय महिला हॉकी कोच शापमैन ने दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले लगाया था भेदभाव का आरोप

शापमैन का अनुबंध इस वर्ष ओलंपिक के बाद अगस्त में समाप्त होना था लेकिन उनकी हालिया आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद आशा की जा रही थी कि वह इस पद पर जारी नहीं रहेंगी। हॉकी इंडिया ने बताया कि 46 वर्षीय कोच ने ओडिशा में एफआइएच हॉकी प्रो लीग के घरेलू चरण में टीम का अभियान समाप्त होने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

By Agency Edited By: Umesh Kumar Published: Fri, 23 Feb 2024 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2024 11:56 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी कोच शापमैन ने दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले लगाया था भेदभाव का आरोप
भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने दिया इस्तीफा। फाइल फोटो

नई दिल्ली, प्रेट्र: भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जानेक शापमैन ने राष्ट्रीय महासंघ की ओर से सम्मान और अहमियत नहीं दिए जाने का दावा करके हंगामा करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डच कोच ने 2021 में सोर्ड मरीन की जगह ली थी, जिन्होंने टीम को टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया था।

loksabha election banner

शापमैन का अनुबंध इस वर्ष पेरिस ओलंपिक के बाद अगस्त में समाप्त होना था, लेकिन उनकी हालिया आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद आशा की जा रही थी कि वह इस पद पर जारी नहीं रहेंगी। हॉकी इंडिया ने बताया कि 46 वर्षीय कोच ने ओडिशा में एफआइएच हॉकी प्रो लीग के घरेलू चरण में टीम का अभियान समाप्त होने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

नए कोच की तलाश जारी

हॉकी इंडिया ने कहा कि हालिया ओलंपिक क्वालीफायर में निराशा के बाद उनके त्यागपत्र ने हॉकी इंडिया के लिए महिला हॉकी टीम के लिए एक उपयुक्त मुख्य कोच की तलाश का मार्ग प्रशस्त कर दिया है, जो 2026 में अगले महिला वर्ल्ड कप और 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को तैयार कर सके। यह भारतीय महिला हॉकी में एक नया अध्याय शुरू करने का समय है जिसमें खिलाड़ियों की प्रगति हमारा फोकस है।

यह भी पढ़ें- Hockey: महिला हॉकी टीम की कोच Janneke Schopman का बड़ा खुलासा, लगाया भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.