Move to Jagran APP

Hockey World Cup: दिल्ली आई हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी, अनुराग ठाकुर ने कहा- बनेंगे विश्व विजेता

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी का अनावरण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। इस मौके पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद और अजीत पाल सिंह भी मौजूद थे। सभी ने भारतीय टीम को आगामी वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी।

By Jagran NewsEdited By: Sameer ThakurPublished: Fri, 16 Dec 2022 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2022 09:07 PM (IST)
हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर(फोटो क्रेडिट जागरण)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों से होते हुए हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी दिल्ली पहुंच गई। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच होने जा रहा है। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में इस ट्रॉफी का अनावरण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों किया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर उनके अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, 1975 में भारत के लिए पहला हॉकी वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले पूर्व कप्तान अजीत पाल सिंह के अलावा हॉकी इंडिया के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां आने के बाद पहले मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और फिर वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर कई स्कूलों के युवा खिलाड़ी भी मौजूद थे। प्रतिमा के अनावरण के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी की शान हैं और वो सबकी प्रेरणा के स्रोत हैं।

वहीं उन्होंने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के बारे में कहा कि इस टीम ने पिछले ओलिंपिक में 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए कांस्य पदक जीता था और उन्हें भरोसा है कि एक बार फिर से भारतीय टीम विश्व चैंपियन बनेगी। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की भी सराहना की और बताया कि इस टीम ने भी ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहते हुए देश का मान बढ़ाया था।

इस मौके पर मेजर ध्यानचंद के बेटे व पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद ने पुरानी यादें ताजा की और बताया कि किस तरह से 1975 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व चैंपियन बनी थी। उन्होंने कहा कि हम एक गुट होकर खेले थे और हमारा ध्यान सिर्फ विजेता बनने पर था और हम जीत गए। उन्होंने अगले हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि पूरे देश का समर्थन टीम के साथ है।

ट्रॉफी अनावरण के मौके पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में पढ़ने वाली सुमन ने बताया कि मैंने हॉकी वर्ल्ड कप को देखा और मैं चाहती हूं कि ये हमारे देश में ही रहे। इस बार भारत ही वर्ल्ड कप खिताब जीते और यह देश के बाहर ना जाए।

उन्होंने कहा कि मैं हॉकी खेलती हूं और देश का प्रतिनिधित्व भी करना चाहती हूं साथ ही देश के लिए मेडल जीतने की मेरी तमन्ना है। वहीं इसी कालेज की छात्रा व हॉकी खिलाड़ी जिया ने कहा कि हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी को देखना बड़ी ही रोमांचकारी था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर मुझे काफी प्रेरणा मिली और रानी रामपाल मेरी फेवरेट खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा शिवानी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारी टीम इस बार खिताब जीते। यही नहीं भारतीय महिला हॉकी टीम भी आगे बेहतरीन प्रदर्शन करे मेरी यही शुभकामनाएं हैं। वहीं युवाा हॉकी खिलाड़ी राजकुमार ने कहा कि मैंने मेजर ध्यानचंद के खेल को यूट्यूब पर देखकर प्रेरणा की और हॉकी खेलना शुरू किया। मैं चाहता हूं कि भारतीय टीम विजेता बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.