Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनदीप सिंह के दो गोल की बदौलत जीता पंजाब, फाइनल में झारखंड को हराया

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 11:05 PM (IST)

    मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने 15वीं हाकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को झारखंड को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबला काफी करीबी रहा जिसमें आखिरी पलों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। झारखंड ने दूसरे क्वार्टर में आशीष टानी पूर्ति (21वें) और अनीश डुंगडुंग (24वें) के गोल से बढ़त कायम की।

    Hero Image
    पंजाब टीम ने दर्ज की जीत। इमेज- एक्‍स

     चेन्नई, पीटीआई: मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने 15वीं हाकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को झारखंड को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबला काफी करीबी रहा, जिसमें आखिरी पलों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड ने दूसरे क्वार्टर में आशीष टानी पूर्ति (21वें) और अनीश डुंगडुंग (24वें) के गोल से बढ़त कायम की, लेकिन पंजाब की टीम में दो मिनट के अंदर अक्षत सलारिया (29वें) और वरिंदर सिंह (30वें) के गोल से मध्यांतर से पहले स्कोर बराबर कर दिया। झारखंड के सुखू गुरिया (42वें) ने अपनी टीम को एक बार फिर बढ़त दिलाई। लेकिन पंजाब के मनदीप (45वें, 53वें) के दो गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक के मुकाबले में मध्य प्रदेश को 5-3 से हराया।

    यह भी पढ़ें- द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला आइस स्केटिंग रिंक, सुविधा शुरू करने के लिए टेंडर हुआ अवार्ड

    यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी के 100 साल होने पर जश्न मनाएगा हॉकी इंडिया