Move to Jagran APP

मोहाली हॉकी स्टेडियम अब होगा बलबीर सिंह सीनियर स्टेडियम, पंजाब के खेल मंत्री ने की घोषणा

मोहाली हॉकी स्टेडियम का नाम सरदार बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखा जाएगा। इस बात की घोषणा पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की।

By Viplove KumarEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:23 PM (IST)
मोहाली हॉकी स्टेडियम अब होगा बलबीर सिंह सीनियर स्टेडियम, पंजाब के खेल मंत्री ने की घोषणा
मोहाली हॉकी स्टेडियम अब होगा बलबीर सिंह सीनियर स्टेडियम, पंजाब के खेल मंत्री ने की घोषणा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रहे थे। पूर्व ओलंपियन के निधन की खबर सुनकर खेल जगत ने शोक जताया और उनके योगदान को याद किया।

loksabha election banner

मोहाली हॉकी स्टेडियम का नाम सरदार बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखा जाएगा। इस बात की घोषणा पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी ने सेक्टर -25 के शमशान घाट में बलबीर सिंह सीनियर के अंतिम संस्कार के बाद की।

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके लिए भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की है। सोढ़ी कहा कि आज हमने न केवल अपने सबसे बड़े प्रतिष्ठित खिलाड़ी को खो दिया है, बल्कि 'हमारे मार्गदर्शक प्रकाश' को भी खो दिया है।

वह खेल के सबसे बड़े प्रशंसक थे और जब कभी भी हमें उनके मार्गदर्शन की जरूरत पड़ी तो वह हमेशा मौजूद रहे। हॉकी ने अपने चमकते सितारे को खो दिया है। खेल से जुड़ा हर व्यक्ति दुखी है। बलबीर सिंह सीनियर की अनुकरणीय उपलब्धियां और खेल के प्रति उनका उत्साह आने वाली पीढि़यों के लिए हमेशा एक उदाहरण बना रहेगा। पंजाब खेल विभाग की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई सीनियर को अंतिम विदाई

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बलबीर सिंह सीनियर का पार्थिव शरीर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से सेक्टर-36 स्थित उनके निवास पर लाया गया। जहां परिवार के सदस्यों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की। इसके बाद सेक्टर-25 स्थित शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके नाती कबीर ¨सह ने अंतिम रस्में अदा की।

कनाडा में फंसे तीनों पुत्र, अंतिम संस्कार में नहीं हो सके शामिलकोरोना महामारी के चलते कनाडा में रह रहे बलबीर ¨सह सीनियर के तीन पुत्रों में कोई भी उनकी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.