Move to Jagran APP

मनप्रीत सिंह को भी मिलेगा खेल रत्न, 13 नवंबर को होगा पुरस्कार वितरण समारोह

इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का आयोजन देर से किया जा रहा है क्योंकि टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। 13 नवंबर को 12 खिलाड़ी खेल रत्न सम्मान से नवाजे जाएंगे जिनमें महिला क्रिकेटर मिताली राज भी शामिल हैं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 09:51 AM (IST)
मनप्रीत सिंह को खेल रत्न सम्मान मिलेगा (फोटो जागरण)

नई दिल्ली, पीटीआइ। टोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल किया गया। मनप्रीत सिंह के बाद देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के इस साल के विजेताओं की संख्या 12 पहुंच गई है। इस साल कुल 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा और भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब एक दर्जन खिलाड़ियों को खेल रत्न सम्मान मिलेगा। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।

loksabha election banner

भारतीय पुरष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम की सिफारिश पहले अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। मनप्रीत सिंह ने टोक्यो ओलिंपिक के अलावा 2020-21 के सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके नेतृत्व में टीम ने भी अपना दम दिखाया है। यही कारण है कि अब वह खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश के साथ दूसरे हाकी खिलाड़ी के रूप में शामिल हो गए हैं। इस तरह कुल दो हाकी खिलाड़ियों समेत कुल 12 खिलाड़ियों को इस साल खेल रत्न दिया जाएगा।

खेल रत्न पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में टोक्यो ओलिंपिक में देश को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं, जबकि ओलिंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया का नाम भी इसमें शामिल हैं। महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्‍‌न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं। मिताली राज भारत की पांचवीं ऐसी क्रिकेटर होंगी, जिनको खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। हालांकि, वे पहली महिला क्रिकेटर ये सम्मान पाने वाली हैं। वहीं, क्रिकेट की बात करें तो सचिन तेंदुलकर, एमएस धौनी और विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी ये सम्मान हासिल कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.