CWG 2022: भारतीय महिला हाकी टीम ने ब्रान्ज मेडल जीतने के बाद जमकर मनाया जश्न- Video
CWG 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रोचक मैच में शूटआउट के माध्यम से 2-1 से जीत दर्ज कर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय वुमेंस टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत ने शूटआउट के माध्यम से न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इससे पहले मैच 1-1 के स्कोर पर खत्म हुआ था। भारत ने पूरे मैच में डॉमिनेट किया लेकिन मैच के आखिरी सेंकेंड में भारत की गलती से न्यूजीलैंड को पेनेल्टी स्ट्रोक मिला और उसने गोल कर मुकाबले में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत की तरफ से पहला गोल सलीमा टेटे ने दूसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में किया। उन्होंने बैक हैंड से शानदार गोल दागा।
शूट आउट में कप्तान सविता पूनिया का धमाल
शूटआउट की शुरुआत न्यूजीलैंड की तरफ से हुई। न्यूजीलैंड ने पहले ही प्रयास में गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली जबकि भारत की तरफ से संगीता कुमारी का पहला प्रयास असफल रहा।
Heartiest congratulations to our Indian Women's #Hockey Team on winning the bronze medal🥉at #CWG2022 against New Zealand's Women's team on a penalty shootout score of 2-1.
What a brilliant performance to make the entire nation proud. #Cheer4India pic.twitter.com/huf7aMgbp6— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 7, 2022
दूसरे प्रयास में सविता ने शानदार बचाव किया और भारत की सोनिका ने गोल कर भारत की बराबरी करा दी। न्यूजीलैंड की तरफ से एक बार फिर तीसरे गोल के प्रयास को सविता ने असफल बनाया। लेकिन भारत की तरफ से तीसरा प्रयास सफल रहा और उसने 2-1 की बढ़त बना ली। भारत की तरफ से सविता ने एक बार फिर से शानदार डिफेंस दिखाते हुए टीम को जीत दिला दी।
पहला क्वार्टर, गोल रहित
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। खेल का पहला 9 मिनट भारत के नाम रहा लेकिन वह इस क्वार्टर में पेनेल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर पाई। 10वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनेल्टी कॉर्नर जरूर मिला लेकिन वह गोल नहीं कर पाई। भारत की संगीता कुमारी के पास 13वें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन वह चूक गई और इस तरह पहला क्वार्टर बिना कोई गोल के खत्म हुआ।
दूसरा क्वार्टर, भारत की आक्रमक हॉकी
भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना शानदार खेल जारी रखा और कई बार सर्कल एंट्री में कामयाब हुई लेकिन आखिरकार दूसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में भारत की सलीमा टेटे ने शानदार बैक हैंड लगाकर भारत को इस मुकाबले में 1-0 की लीड दिला दी।
तीसरा क्वार्टर गोल रहित
तीसरा क्वार्टर भी गोल रहित खत्म हुआ। हालांकि तीसरे क्वार्टर के 5वें मिनट में भारत को पहला पेनेल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम उस मौके को भुना नहीं पाई और गोल करने से चूक गई। 13वें मिनट में न्यूजीलैंड ने गोल कर भारत की बराबरी कर ली लेकिन अंपायर ने इसे वैलिड नहीं माना और तीसरा क्वार्टर भी गोल रहित रहा।
Congratulations to our Indian Women Hockey team on winning Bronze medal at the Commonwealth Games 2022 in Birmingham. #bharatkisherniya #bronzemedal🥉 #teamindia pic.twitter.com/fJdl9DrqsF— Rani Rampal (@imranirampal) August 7, 2022
चौथे क्वार्टर के आखिरी सेंकेंड में भारत ने की गलती
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम थोड़ी ढीली नजर आई। इस क्वार्टर में भारत को एक के बाद एक तीन पेनेल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम उसे गोल में नहीं बदल पाई। जब मैच का आखिरी सेंकेंड बचा था तो न्यूजीलैंड को पेनेल्टी स्ट्रोक मिला और उसने बिना किसी गलती के मुकाबले को बराबर कर लिया। मैच का फैसला शूटआउट से हुआ और भारत की कप्तान सविता पूनिया ने शानदार डिफेंस की मदद से जीत भारत को 2-1 से जीत दिला दी।
#WATCH | Birmingham, UK: Indian Women's Hockey team celebrate after winning a bronze medal in #CommonwealthGames2022 pic.twitter.com/21H9A3j52J— ANI (@ANI) August 7, 2022
भारतीय महिला टीम ने मैच जीतने के बाद बेहतरीन अंदाज में जशन मनाया।