Move to Jagran APP

CWG 2018: पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी, अब महिला टीम की नज़र कांसे पर

मैच में समय निकलने के साथ भारतीय उम्मीदें टूटती जा रही थी। हरमनप्रीत ने 56वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर भारत का दूसरा गोल किया।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 02:17 PM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 02:17 PM (IST)
CWG 2018: पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी, अब महिला टीम की नज़र कांसे पर

गोल्ड कोस्ट, जेएनएन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने नजदीकी मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। भारत से उम्मीद की जा रही थी कि वह सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश करेगा लेकिन भारतीय टीम मुकाबले में 1-3 से पिछड़ने के बाद सिर्फ हार का अंतर ही कम कर सकी। भारत ने मैच में चार मिनट शेष रहते पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-3 किया। तब ऐसा लग रहा था कि जिस तरह भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो मिनट में दो गोल कर करिश्माई जीत हासिल की थी वह उस प्रदर्शन को दोहरा देगी।

loksabha election banner

न्यूजीलैंड ने सातवें मिनट में ही मैदानी गोल से बढ़त बना ली। ह्यूगो इंगलिस ने न्यूजीलैंड को आगे किया और स्टीफन जैनेस ने 13वें मिनट में एक और मैदानी गोल से स्कोर 2-0 कर दिया। भारत ने पहले हाफ की समाप्ति के समय मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर स्कोर 1-3 किया। भारत के लिए यह गोल हरमनप्रीत सिंह ने दागा। तीसरे क्वार्टर में मार्कस चाइल्ड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर न्यूजीलैंड को 3-1 से आगे कर दिया।

मैच में समय निकलने के साथ भारतीय उम्मीदें टूटती जा रही थी। हरमनप्रीत ने 56वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर भारत का दूसरा गोल किया। अंतिम चार मिनटों में भारत ने भरपूर कोशिश की लेकिन उसे बराबरी नहीं मिल सकी।

कांस्य जीतकर अभियान खत्म करना चाहेगी महिला टीम 

एक दिन पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर कांस्य के साथ अपना अभियान खत्म करना चाहेगी। महिला टीम ने इससे पहले पूल ए के मैच में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी थी। दूसरी ओर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने वाली इंग्लैंड की टीम भी जीत के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने अभियान का समापन करना चाहेगी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.