विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey5s Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से रौंदा, जीता हॉकी 5एस का पहला खिताब

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM (IST)

भारत के लिए मोहम्मद राहील (19 26) जुगराज सिंह (7) और मनिंदर सिंह (10) गोल दागा। जबकि गुरजोत सिंह और ...और पढ़ें

भारत ने हॉकी5एस का जीता पहला खिताब।
भारत ने हॉकी5एस का जीता पहला खिताब।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को हॉकी 5एस एशिया कप के उद्घाटन सीजन को जीत लिया। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराया। इसके साथ ही भारत ने FIH पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप ओमान 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

भारत के लिए, मोहम्मद राहील (19', 26') जुगराज सिंह (7'), और मनिंदर सिंह (10') गोल दागा। जबकि गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में भारत के लिए गोल करके जीत दर्ज की। पाकिस्तान के लिए अब्दुल रहमान (5'), कप्तान अब्दुल राणा (13'), ज़िक्रिया हयात (14') और अरशद लियाकत (19') ने गोल किए।

पाकिस्तान ने किए शुरुआती हमले

भारत ने मैच में शुरू से ही पकड़ बनाई हुई थी। हालांकि, पाकिस्तान के अब्दुल रहमान (5') ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। पाकिस्तान, भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा देर तक शांत नहीं रख सका और जुगराज सिंह (7') ने भारत के लिए जरूरी गोल दागकर बराबरी दिला दी।

तीन मिनट बाद, भारत ने मैच में बढ़त ले ली, क्योंकि मनिंदर सिंह (10') ने दूर से रिवर्स हिट से गोल किया। पाकिस्तान के लिए कप्तान अब्दुल राणा (13') और ज़िक्रिया हयात (14') ने गोल दागे और हाफ टाइम तक पाकिस्तान 3-2 से आगे था।

भारत ने की वापसी

एक गोल से पिछड़ने के बाद, भारत को दूसरे हाफ में वापसी की जरूरत थी। पाकिस्तान के अरशद लियाकत (19') ने गोल कर बढ़त 4-2 की कर दी। मोहम्मद राहील (19') ने भारत के लिए एक गोल किया। इसके बाद फिर से मोहम्मद राहील (26') ने पाकिस्तान के डिफेंडरों को छकाया और गेंद को नेट में मारकर स्कोर बराबर कर दिया।

निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहने के बाद मैच शूटआउट में चला गया। भारत के लिए गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने गोल किए, जबकि अरशद लियाकत और मुहम्मद मुर्तजा पाकिस्तान के लिए अपने शॉट चूक गए और भारत ने 4-4 (2-0 शूट-आउट) से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

भारतीय टीम के उल्लेखनीय प्रदर्शन और महत्वपूर्ण जीत के लिए, हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 2.00 लाख रुपये, जबकि सहयोगी स्टाफ को 1.00 लाख रुपये देने की घोषणा की।