Move to Jagran APP

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को रखा गया ग्रुप ए में, महिला टीम भी पूल ए में

आठ बार गोल्ड मेडल जीत चुकी भारतीय हॉकी टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना स्पेन न्यूजीलैंड व मेजबान जापान शामिल है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 08:55 AM (IST)
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को रखा गया ग्रुप ए में, महिला टीम भी पूल ए में
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को रखा गया ग्रुप ए में, महिला टीम भी पूल ए में

लुसाने, प्रेट्र। भारतीय हॉकी टीम पिछले चार दशक से ओलंपिक में पदक का इंतजार कर रही है और एक बार फिर से भारत के पास एक शानदार मौका है कि वो पदक के सूखे को खत्म करे। टोक्यो ओलंपिक का इंतजार हर देश की तरह भारत को भी है और इस बार भारतीय हॉकी टीम इस बड़े टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसी दिन भारतीय महिला हॉकी टीम अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। 

loksabha election banner

आठ बार गोल्ड मेडल जीत चुकी भारतीय हॉकी टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड व मेजबान जापान शामिल है। वहीं ग्रुप बी में बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, कनाडा और साउथ अफ्रीका है। टोक्यो ओलंपिक इसी साल यानी 2020 में होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आठवां और आखिरी ओलंपिक गोल्ड मेडल 1980 में मॉस्को में जीता था। वहीं टोक्यो ओलंपिक में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद 25 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से, 27 जुलाई को स्पेन, 29 जुलाई को गत चैंपियन अर्जेंटीना और 30 जुलाई को जापान से खेलना है।

महिला वर्ग में भारत को पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ रखा गया है। पूल-बी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और जापान हैं। महिला टीम 24 जुलाईको नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद जर्मनी (26 जुलाई), ब्रिटेन (28 जुलाई), अर्जेंटीना(29 जुलाई) और जापान(30 जुलाई) से खेलेगी। इससे पहले हॉकी प्रतियोगिता 25 जुलाई से सात अगस्त 2020 के बीच होनी थी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम के साथ मैचों के क्रम और स्थान में भी बदलाव का ऐलान किया।

अगले साल ओलंपिक में पुरुष हॉकी का पहला मैच जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा जबकि महिला वर्ग के पहले मैच में वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 टीम नीदरलैंडका सामना भारत से होगा। दोनों पूल से शीर्ष चार टीमें क्वॉर्टर फाइनल खेलेंगी। पुरुष वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल एक, तीन और पांच अगस्त को होंगे जबकि महिला वर्ग में ये मुकाबले दो, चार और छह अगस्त को खेले जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.