Move to Jagran APP

PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को की सरप्राइज कॉल, आप भी सुनिए

Tokyo Olympics 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 4 दशक का पदक का सूखा समाप्त किया है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता और फिर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम के कप्तान को शुभमकामनाएं दीं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 01:06 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 01:06 PM (IST)
PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को की सरप्राइज कॉल, आप भी सुनिए
पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते कप्तान मनप्रीत सिंह (फोटो ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Tokyo Olympics 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जो कमाल 1980 से 2016 के ओलिंपिक खेलों तक नहीं दिखा पाई थी, वो कमाल मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने कर दिखाया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। हॉकी में 41 साल के बाद आए इस पदक और हॉकी टीम इंडिया के ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड को सरप्राइज कॉल किया।

loksabha election banner

पीएम नरेंद्र मोदी और कप्तान मनप्रीत सिंह के बीच हुई इस बातचीत को भारतीय खेल प्राधिकरण यानी SAI के ट्विटर मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को खिताबी जीत की शुभकामनाएं देते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर SAI Media ने लिखा है, "भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान और कोच को आज टोक्यो 2020 में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद एक आश्चर्यजनक फोन कॉल (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) प्राप्त हुआ। सुनें और अपनी शुभकामनाएं भेजें, क्योंकि देश 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीत का सेलिब्रेशन कर रहा है। और भारत के लिए चीयर करना न भूलें।"

बता दें कि हॉकी में आए इस कांस्य पदक की बदौलत टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत के पदकों की संख्या अब 4 हो गई है। टीम के रूप में आए इस पदक से पहले वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल देश को दिलाया था, जबकि दिग्गज शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, मुक्केबाज लवलीना बोरेगोहेन भी कांस्य पदक भारत को दिलाने में सफल हुई हैं। आज कुछ और पदक भी भारत की झोली में गिरने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.