विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CWG2018: भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 10 Apr 2018 03:34 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 03:35 PM (IST)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

CWG2018: भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
CWG2018: भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने खेल के तीसरे मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वरुण कुमार ने इस चांस को मिस कर दिया। इसके बाद मनदीप सिंह और गुरजंत सिंह को भी मौका मिला लेकिन उन्होंने भी इस मौके को गवां दिया और हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। 

तीसरे हाफ में एक बार फिर से भारतीय टीम को 32वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने शॉट को दूर मारकर इस मौके को गवां दिया। इसके ठीक बाद मलेशिया को भी पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने बेहतरीन सेव करके विरोधी टीम के स्कोर को बढ़ने नहीं दिया। भारतीय टीम को इस गेम के दौरान कुल पांच पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन आखिरी पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने गोल करके भारत का स्कोर 2-1 कर दिया।

भारतीय टीम को चौथे क्वार्टर में गोल के कई अच्छे मौके मिले लेकिन मलेशिया के गोलकीपर ने भारतीय खिलाड़ियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेल के आखिर में मलेशिया के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच से सबक लेते हुए विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया और मैच जीत लिया। मलेशिया की तरफ से फैजल सारी ने मलेशिया के लिए एकमात्र गोल किया। भारत को अब अगला मुकाबला बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।