Move to Jagran APP

हॉकी एशिया कप 2017: भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 06:55 PM (IST)
हॉकी एशिया कप 2017: भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया
हॉकी एशिया कप 2017: भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

ढ़ाका। हॉकी एशिया कप 2017 के एक मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया। भारत की तरफ से चिंगलेनसाना, रमनदीप और हरमनप्रीत ने गोल किए। 

loksabha election banner

पहला हाफ खत्म होने के बाद दोनों टीम 0-0 की बराबरी पर थीं लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की और टीम के लिए पहला गोल 17वें मिनट में चिंगलेनसाना कंगूजाम ने किया। इसके बाद दूसरे हाफ तक भारतीय टीम पाकिस्तान से 1-0 से आगे रही। थर्ड क्वार्टर में एक बार फिर से भारतीय खिलाड़िओं ने आक्रामक खेल दिखाया और खेल के 43वें मिनट में रमनदीप ने भारत के लिए दूसरा गोल कर दिया। इसके ठीक बाद भारत को 45वें मिनट में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया। तीसरा क्वार्टर खत्म होने के बाद भारत पाकिस्तान से 3-0 से आगे था।

खेल के चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान के लिए पहला गोल अपना 97वां मैच खेल रहे अली शान ने किया। अली ने 50वें मिनट में भारतीय गोलकीपर को छकाते हुए टीम के लिए पहला गोल कर दिया। हालांकि चौथे हाफ का खेल खत्म होने तक भारत ने पाकिस्तान पर 3-1 से जीत दर्ज कर ली।  

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.