CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल-ए के मैच में मलेशिया को 4-1 से रौंदकर जीत की राह पर वापसी की।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 10:47 AM (IST)
गोल्ड कोस्ट, प्रेट्र। डिफेंडर गुरजीत कौर के दो गोलों की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल-ए के मैच में मलेशिया को 4-1 से रौंदकर जीत की राह पर वापसी की।
गुरजीत के पास तीन बार पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का मौका था, लेकिन वह दो बार छठे और 39वें मिनट में उसे गोल में बदलने में सफल रहीं। उनके अलावा कप्तान रानी रामपाल (56 मिनट) और लालरेमसियामी (59 मिनट) ने मैदानी गोल किए। पहले मैच में भारत को निचली रैंकिंग की टीम वेल्स ने 3-2 से हराया था, जिसके बाद भारतीय टीम के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी। मलेशिया के लिए एकमात्र गोल 38वें मिनट में नूरैनी राशिद ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया। भारतीय टीम अब रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें