विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Wales Hockey WC: वेल्स को 4-2 से हराया, क्रॉसओवर में अब 22 जनवरी को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 19 Jan 2023 06:21 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2023 09:23 PM (IST)

India vs Wales Today Hockey Match भुवनेश्वर में खेले गए भारत और वेल्स के बीच मुकाबले में इंडिया ने वेल्स ...और पढ़ें

Ind vs Wales Score Updates, भारत बनाम वेल्स।
Ind vs Wales Score Updates, भारत बनाम वेल्स।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी विश्व कप 2023 के पूल D में भारत ने अपना आखिरी मैच खेला। भुवनेश्वर में खेले गए इस मैच में भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया। भारत के लिए आकाशदीप ने सिंह ने दो किए। वहीं, शमशेर और कप्तान हरमनप्रीत ने एक गोल किया। वेल्स तीसरे क्वार्टर में दो गोल दागे। पूल D में इंग्लैंड पहले स्थान पर रहा। उसने सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत, इंग्लैंड के चार गोल अंतर से पीछे रह गया। 22 जनवरी को भारत क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

पहला क्वार्टर, नहीं हुआ कोई गोल

हॉकी विश्व कप में भारत और वेल्स के बीच पहली बार भिड़त। भारत के खिलाड़ियों ने वेल्स पर दबाव बनाने की कोशिश की। जर्मनप्रीत, ललित, शमशेर ने गोल के लिए कोशिश की। 9वें मिनट में नीलकंडा शर्मा ने एक गोल करने की कोशिश की थी, लेकिन वेल्स के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया था। पहले क्वार्टर के बाद कोई भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई।

दूसरा क्वार्टर, भारत ने किया गोल

भारत को दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। मनप्रीत ने बढ़िया ड्रैग फ्लिक किया था। वेल्स के खिलाड़ी ने बेहतरीन बचाव किया। भारत गोल करने से चूक गया। भारत के लिए मनदीप ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर जीता। शमशेर ने भारत के लिए गोला पहला गोल। आकाश ने बढ़िया ड्रैग फ्लिक किया, वेल्स के खिलाड़ी ने बचाव किया, लेकिन शमशेर ने गोलकीपर की बायीं ओर से गोल दाग दिया।

गौरतलब हो कि हर ग्रुप में केवल पहले स्थान पर रहने वाली टीम को क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। इसके बाद प्रत्येक टीम को क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलने होंगे। भारत फिलहाल पूल-D में दूसरे नंबर पर है।

तीसरा क्वार्टर, भारत और वेल्स ने किया दूसरा गोल

वेल्स को तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। वेल्स के खिलाड़ी अमित रोहित और मनप्रीत को जोड़ी को वेल्स के खिलाड़ी बीट नहीं कर पाए। तीसरे मिनट में भारत के लिए फॉर्वड आकाशदीप ने पास पर बेहतरीन गोल किया। वेल्स के खिलाड़ी को पीला कार्ड दिया गया। पांचवा पेनल्टी कॉर्नर भी भारत ने मिस किया। तीसरे क्वार्टर के 12वें मिनट में वेल्स के लिए गैलीफॉरलांग ने पावर फुल ड्रैग कर पहला गोल दागा। तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में जैकब ने वेल्स के लिए दूसरा गोल किया।

चौथा क्वार्टर, कप्तान हरमनप्रीत ने किया गोल

चौथे क्वार्टर के पहले मिनट में आकाशदीप सिहं ने गोल किया। शमशेर ने पास किया। आकाशदीप ने बढ़िया शॉट मारा, लेकिन वेल्स के डिफेंडर के शरीर से लगकर गोल पोस्ट में चली गई। टीवी अंपायर ने गोल को नकार दिया। वेल्स के खिलाड़ी को रेफरी ने ग्रीन कॉर्ड दिखाया। चौथे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। आकाशदीप के बढ़िया ड्रैग पर कप्तान हरमनप्रीत गोल दागा। भारत ने वेल्स पर 4-2 से जीत दर्ज की।