विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND Vs PAK: हो जाएं तैयार! Champions Trophy से पहले भारत-पाक के बीच इस टूर्नामेंट में होगी भिड़ंत; नोट कर लें डेट

Published: Sun, 08 Sep 2024 12:34 PM (IST)

Asian Champions Trophy Hockey 2024 भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में आज सामना चीन से होगा। पेरिस ...और पढ़ें

Asian Champions Trophy Hockey 2024 में होगी IND-PAK की भिड़ंत
Asian Champions Trophy Hockey 2024 में होगी IND-PAK की भिड़ंत

HighLights

  1. Asian Champions Trophy Hockey 2024 का आज से आगाज
  2. Asian Champions Trophy Hockey 2024 में 14 सितंबर को होगी भारत-पाक की भिड़ंत
  3. Asian Champions Trophy Hockey 2024 में भारत का आज चीन से सामना

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asian Champions Trophy 2024 Hockey: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है तो फैंस की खुशी का लेवल देखने लायक रहता है। फिर चाहें दोनों देशों की टीमों के बीच मुकाबला क्रिकेट मैच का हो या फिर हॉकी का, भारतीय फैंस टीवी स्क्रीन से हटने का नाम नहीं लेते।

अगले साल फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में भारत-पाक की टीमें एक-दूसरे से क्रिकेट मैच में टकराने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं, लेकिन इससे पहले भारत-पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं।

बता दें कि ये मैच क्रिकेट में नहीं, बल्कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy Hockey) हॉकी का होगा। आइए जानते हैं कब और कहां फैंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी में भारत-पाकिस्तान का मैच देख सकते हैं।

Asian Champions Trophy Hockey 2024 में होगी IND-PAK की भिड़ंत

दरअसल, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी का टूर्नामेंट आज यानी 8 सितंबर से 6 एशियाई टीमों के बीच चीन के हुलुनबुइर में मोकी ट्रेनिंग बेस में हो रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पेरिस 2024 ओलंपित के बाद यह पहला टूर्नामेंट है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत, पाकिस्तान (16वें स्थान पर), जापान (15वें स्थान पर), रिपब्लिक ऑफ कोरिया (14वें स्थान पर), मलेशिया (13वें स्थान पर) और मेजबान चीन (23वें स्थान पर) हैं।

कब खेला जाएगा Asian Champions Trophy हॉकी में IND vs PAK का मैच?

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।

कहां एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में कितने बजे से खेला जाएगा IND vs PAK का मैच?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत-पाक का मैच 14 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Asian Champions Trophy के लिए भारत की 18 सदस्यीय वाली हॉकी टीम का एलान, हरमनप्रीत सिंह के हाथों में टीम की कमान

कहां देख सकते हैं भारत में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2024 का सीधा लाइव प्रसारण?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं, जबकि लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 टीवी चैनल पर होगा।

Asian Champions Trophy हॉकी 2024 में IND vs PAK के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 82-66 का है। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 16 मैचों में से 14 मैच जीते हैं।

Asian Champions Trophy हॉकी 2024 किस फॉर्मेट में खेला जाएगा?

यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में शुरू होगा, जहां हर टीम पांच अन्य देशों से मुकाबला करेगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

तीसरे स्थान की टीम और पांचवें और छठे स्थान के लिए भी मैच खेले जाएंगे। हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम के कप्तान बने रहेंगे।