IND vs MAS Hockey Live Score: सलीमा टेटे की सेना ने जीत के साथ टूर्नामेंट का किया आगाज, मलेशिया को बुरी तरह रौंदा
India vs Malaysia Hockey Match Live Updates: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला भोपाल ...और पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs MAS Women's Asian Champions Trophy 2026 Live: भारत और मलेशिया के बीच महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला भोपाल में खेला गया। टीम इंडिया ने मैच में शानदार खेल दिखाया और 4-1 से जीत हासिल की। टीम इंडिया एक समय पर मैच में 0-1 से पिछड़ रही थी लेकिन मुमताज खान ने पहला गोल दाग कर भारत को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद कप्तान सलीमा टेटे ने दूसरा गोल दागा और भारत को बढ़त दिलाई। डेब्यू करने वाली पूजा साहू ने अपना पहला गोल दाग भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। इसके बाद आखिरी क्वार्टर में लालरेम्सियामी हमारजोटे ने गोल किया और भारत ने 4-1 से बढ़त बना ली। इसी के साथ टीम इंडिया ने मैच को 4-1 से अपने नाम कर लिया।