India vs China Hockey Live Streaming: 'हरमन ब्रिगेड' के सामने चीन का चैलेंज, जानिए कब और कैसे देख सकेंगे मुकाबला
Ind vs Chn Asian Champions Trophy 2026: भारत और चाइना के बीच आज हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का छठा ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पंजाब में चल रहे हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की शानदार शुरुआत की थी। भारत ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला अब चाइना के साथ होने वाला है, जहां उसकी नजर जीत के लय को बरकरार रखने पर होगी।
हरमनप्रीत सिंह की टीम ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को मैच में आने का कोई मौका ही नहीं दिया। भारत ने कुल आठ फील्ड गोल, वहीं पांच पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से गोल दागे।
भारत की ओर से मनदीप सिंह ने हैट्रिक लगाई थी। वहीं हरमनप्रीत, दिलप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने दो-दो गोल दागे, जबकि शिलानंद लाकरा, नीलकंठा और जुगराज सिंह ने एक-एक गोल किए। अब भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी
बात करें चाइना की तो, वो मलेशिया के खिलाफ 5-4 से हारकर आ रही है। उसकी नजर अब भारत के खिलाफ जीत हासिल करने पर होगी। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में चाइना ने भारत के खिलाफ छह में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है।
भारत बनाम चाइना एशियन चैंपिंयंस हॉकी 2026 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत और चाइना के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला कब होगा?
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चाइना के बीच गुरुवार, 29 अक्टूबर को मुकाबला होगा।
भारत और चाइना के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला कहां होगा?
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चाइना के बीच मुकाबला जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में होगा।
भारत और चाइना के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चाइना के बीच मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा।
भारत और चाइना के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चाइना के बीच मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 2 पर लाइव देखा जा सकता है।
भारत और चाइना के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला मोबाइल पर कैसे देखा जा सकता है?
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चाइना के बीच मुकाबला मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: 40 हजार फैंस के सामने भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानिए फ्री में कब और कैसे देखें मैच
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान
