यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2018 में भारतीय हॉकी टीम का सफर, बेल्जियम को दी थी टक्कर
Hockey World Cup 2023 भारतीय हॉकी टीम को हॉकी वर्ल्ड कप के 15वें सीजन में दावेदार के तौर पर देखा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। 13 जनवरी से ओडिशा के भुवनेश्वर में शुरू हो रहे हॉकी वर्ल्ड में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने 1975 में पहली और आखिरी बार यह खिताब जीता था। 47 साल हो गया है जब भारतीय टीम इस पल का इंतजार कर रही है कि वह दोबारा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाए।
इससे पहले 2018 में भुवनेश्वर में हुए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन से उम्मीद तो जगाई थी, लेकिन उसे फिनिश लाइन तक पहुंचा नहीं पाए थे। एक नजर डालते हैं कि आखिरी 2018 यानि पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा था?
अपने ग्रुप में टॉप पर था भारत
भारतीय हॉकी टीम के लीग स्टेज मैच की बात करें तो वह अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी। उसने पहले साउथ अफ्रीका को 5-0 से हराया और फिर कनाडा को भी 5-1 के अंतर से धूल चटाई। लेकिन टीम ने सबसे बड़ा सरप्राइज तब दिया, जब बेल्जियम के खिलाफ मैच को उसने 2-2 से ड्रॉ पर खत्म किया।
क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड ने किया था बाहर
ग्रुप में टॉप पोजिशन पर खत्म करने वाली टीम इंडिया का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। हालांकि, भारत ने ही पहला गोल मारकर नीदरलैंड के खिलाफ दबाव बना दिया था, लेकिन टीम आखिर तक अपना बेस्ट नहीं दे पाई और नीदरलैंड ने दो गोल दागकर भारत को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।
भारत ने छठे स्थान पर किया था फिनिश
हालांकि, किसी भी टीम के लिए छठे स्थान पर खत्म करना बड़ी बात नहीं होती है, लेकिन पिछले कुछ दशकों का रिकॉर्ड देखते हुए भारतीय हॉकी टीम का यह प्रदर्शन उत्साह बढ़ाने वाला था।
इस बार भारतीय हॉकी टीम पूल डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स जैसी टीम के साथ है। उम्मीद है टीम इंडिया टोक्यो ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रदर्शन को यहां भी जारी रखना चाहेगी।
