Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप के लिए तय हो गया ड्रा, जानें किस ग्रुप में भारत
Hockey World Cup आगामी हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए ड्रा घोषित हो गए हैं। भारतीय टीम को पूल डी में रखा गया है। भारत के साथ तीन अन्य युरोपियन टीम है। हालांकि इस ग्रुप में भारत की वर्ल्ड रैंकिंग सबसे अच्छी है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ओडिशा में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए ड्रा तय हो गए हैं। भारतीय टीम को पूल डी में तीन युरोपियन टीम इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है। ग्रुप में बेस्ट रैंकिंग वाली टीम भारत ही है लेकिन उसे मेजवान होने के बावजूद क्वार्टर फाइनल मैच में जगह बनाना उसके लिए आसान नहीं होगा। बड़े टूर्नामेंट की बात करें तो भारत के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा ज्यादा भारी है।
हाल ही में दोनों टीमें कॉमनवेल्थ गेम्स में भिड़ी थी जहां मैच 4-4 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जिसमें मेजबान टीम ने अंतिम कुछ मिनटों में दो गोल दागे थे।
वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 8 पर रहने वाले स्पेन ने भी हालिया दिनों में अच्छी हॉकी खेली है। नीदरलैंड के पूर्व कोच मैक्स काल्डस के नेतृत्व में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वेल्स की बात करें तो इस ग्रुप में सबसे कमजोर टीम वेल्स ही नजर आ रही है।
The DRAW is set in stone, and we will have England, Spain, and Wales as our companion in Pool D for the FIH Odisha Hockey Men's World Cup 2023 Bhubaneswar-Rourkela.
Share your thoughts on the draw. 👇 pic.twitter.com/lijw7zVhmq— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 8, 2022
पूल ए में आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। पूल बी में विश्व और ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम, यूरोपीय पावरहाउस जर्मनी, दक्षिण कोरिया और एशियाई खेलों का विजेता जापान हैं, जबकि पूल सी में वल्र्ड नंबर 3 नीदरलैंड्स न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली के साथ मुकाबला करेगा।
हॉकी विश्व कप पूल:
पूल ए: आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका
पूल बी: बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया, जापान
पूल सी: नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया, चिली
पूल डी: भारत, इंग्लैंड, स्पेन, वेल्स।
वर्ल्ड कप का पूरा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।