विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey Asia Cup 2023: जूनियर हॉकी एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय वाली भारतीय टीम घोषित, उत्तम सिंह बने कप्तान

By AgencyEdited By: Priyanka Joshi
Published: Thu, 04 May 2023 09:44 PM (IST)

हॉकी इंडिया ने ओमान के सालाह में 23 मई से एक जून तक होने वाले आगामी जूनियर पुरुष एशिया कप ...और पढ़ें

Men's Hockey Asia Cup 2023 Indian Team Announce
Men's Hockey Asia Cup 2023 Indian Team Announce

नई दिल्ली,आईएएनएस। हॉकी इंडिया ने ओमान के सालाह में 23 मई से एक जून तक होने वाले आगामी जूनियर पुरुष एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की गुरूवार को घोषणा कर दी। इस वर्ष दिसंबर में मलेशिया में होने वाले जूनियर पुरुष विश्व कप के लिए यह क्वालिफाइंग टूर्नामेंट होगा। भारत को पूल ए में पाकिस्तान, जापान, थाईलैंड और चीनी ताइपे के साथ रखा गया है। पूल बी में कोरिया, मलेशिया, ओमान, बांग्लादेश और उज्बेकिस्तान हैं।

भारतीय जूनियर टीम में अनुभवी खिलाड़ियों का तालमेल है जो भुवनेश्वर, ओडिशा में 2021 में जूनियर विश्व कप और 2022 में 10वें सुल्तान जोहोर कप में खेले थे। भारत ने सुल्तान जोहोर कप में खिताब जीता था। उत्तम सिंह को टीम का कप्तान और बॉबी सिंह धामी को उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर : मोहित एच एस, हिमवान सिहाग

डिफेंडर्स : शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, आमिर अली, योगम्बर रावत

मिडफील्डर्स : विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, पूवन्ना सी बी, अमनदीप, सुनीत लाकड़ा

फॉरवर्डस: बॉबी सिंह धामी, अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य लालगे, उत्तम सिंह, सुदीप चिरमाको और अंगद बीर सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।