Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020: भारत की तरफ से इस हॉकी खिलाड़ी ने दागे टोक्यो में सबसे ज्यादा गोल

टोक्यो ओलिंपिक 2020 के दौरान भारतीय हॉकी टीम की तरफ से पूरे टूर्नामेंट में कुल 25 गोल किए गए जिसमें से सबसे ज्यादा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। हरमनप्रीत सिंह ने 25 में से कुल 6 गोल किए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 03:20 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020: भारत की तरफ से इस हॉकी खिलाड़ी ने दागे टोक्यो में सबसे ज्यादा गोल
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद (एपी फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत की टोक्यो ओलिंपिक में जर्मनी पर बड़ी जीत का ही परिणाम रहा कि, भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल का सूखा खत्म करते हुए 1980 के बाद ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। कप्तान मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद संतोष जनक रहा और देश वासियों को गौरव का ये पल देखने को मिला। इसमें कोई शक नहीं कि, पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीतोड़ मेहनत करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 

loksabha election banner

टोक्यो ओलिंपिक 2020 के दौरान भारतीय हॉकी टीम की तरफ से पूरे टूर्नामेंट में कुल 25 गोल किए गए जिसमें से सबसे ज्यादा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। हरमनप्रीत सिंह ने 25 में से कुल 6 गोल किए और टीम की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में पहले स्थान पर रहे। आइए अब आपको बताते हैं कि, टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रदर्शन मैच दर मैच कैसा रहा और किन खिलाड़ियों ने गोल दागे साथ ही भारतीय टीम को किस टीम के खिलाफ जीत मिली और किसके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

मैच दर मैच गोल

पहला मैच : न्यूजीलैंड से 3-2 से जीते

हरमनप्रीत सिंह : 2 गोल

रुपिंदर पाल सिंह : 1 गोल

----

दूसरा मैच : आस्ट्रेलिया से 1-7 से हारे

दिलप्रीत सिंह : 1 गोल

---

तीसरा मैच : स्पेन को 3-0 से हराया

रुपिंदरपाल सिंह : 2 गोल

सिमरनजीत सिंह : 1 गोल

---

चौथा मैच : अर्जेटीना को 3-1 से हराया

वरुण कुमार : 1 गोल

विवेक सागर प्रसाद : 1 गोल

हरमनप्रीत सिंह : 1 गोल

---

पांचवां मैच : जापान को 5-3 से हराया

गुरजंट सिंह : 2 गोल

हरमनप्रीत सिंह : 1 गोल

शमशेर सिंह : 1 गोल

नीलाकांत शर्मा : 1 गोल

---

क्वार्टर फाइनल मैच : ब्रिटेन को 3-1 से हराया

दिलप्रीत सिंह : 1 गोल

गुरजंट सिंह : 1 गोल

हार्दिक : 1 गोल

---

सेमीफाइनल मैच : बेल्जियम से 2-5 से हारे

हरमनप्रीत सिंह : 1 गोल

मनदीप सिंह : 1 गोल

---

कांस्य के लिए मैच : जर्मनी को 5-4 से हराया

सिमरनजीत सिंह : 2 गोल

हार्दिक : 1 गोल

हरमनप्रीत सिंह : 1 गोल

रुपिंदरपाल सिंह : 1 गोल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.