Move to Jagran APP

भारतीय गोलकीपर PR Sreejesh का 2016 का ये इमोशनल ट्वीट हो रहा है वायरल, जानिए क्यों

Tokyo Olympics 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर PR Sreejesh का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जो कि उन्होंने रियो ओलिंपिक 2016 में भारत को मिली करारी हार के बाद किया था।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 12:14 PM (IST)
भारतीय गोलकीपर PR Sreejesh का 2016 का ये इमोशनल ट्वीट हो रहा है वायरल, जानिए क्यों
goalkeeper Sreejesh रियो ओलिंपिक में खेल चुके हैं (फोटो AFP)

 नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुरुवार को Tokyo Olympics 2020 में भारतीय हॉकी टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत को टोक्यो में कांस्य पदक जिताने वाली टीम का हिस्सा कुछ वो खिलाड़ी भी हैं, जो सीने में रियो ओलिंपिक 2016 में भारतीय हॉकी टीम को मिली करारी हार का जख्म दबाए बैठे थे। उन्हीं में से एक हैं गोलकीपर पीआर श्रीजेश।

loksabha election banner

दरअसल, गोलकीपर Sreejesh Parattu Raveendran इन कुछेक खिलाड़ियों में से एक हैं, जो रियो ओलिंपिक में हॉकी के मैदान पर उतरे थे। दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश का अब एक रियो ओलिंपिक का ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वो इमोशनल दिखे थे। हालांकि, इस बार भी पीआर श्रीजेश इमोशनल थे, लेकिन इस बार किसी गम के लिए नहीं, बल्कि खुशी के लिए उनकी आंखें नम थीं, क्योंकि भारत ने इस बार पदक जीता है।

गौरतलब है कि 2016 में रियो में हुए ओलिंपिक खेलों में पीआर श्रीजेश भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे और उन खेलों में पदक तो छोड़िए, टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल भी नहीं जीत पाई थी और 8वें पायदान पर रही थी। उस हार के बाद और टीम इंडिया का रियो ओलिंपिक से सफर समाप्त होने के बाद गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ट्वीट किया था, "रियो में सफर समाप्त हो गया है। दर्द बना रहेगा। आपको निराश करने के लिए क्षमा करें।"

वहीं, 4 साल के बाद जब पीआर श्रीजेश को फिर से देश के लिए हॉकी खेलने का मौका मिला तो वे दीवार की तरह विपक्षी टीमों के सामने अड़े रहे। श्रीजेश ने इस टूर्नामेंट न जाने कितने गोल होने से बचाए और देश को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब जब भारत पदक जीत चुका है तो उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, "अब मुझे मुस्कुराने दो।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.