Move to Jagran APP

इस प्रदेश में बनने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, CM ने रखी नींव

largest hockey stadium in India ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के इंडस्ट्री सिटी राउरकेला में देश के विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम की मंगलवार को आधारशिला रखी। ओडिशा में हॉकी के खेल को काफी पसंद किया जाता है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 09:44 AM (IST)
राउरकेला में सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनेगा।

भुवनेश्वर, आइएएनएस। Largest Hockey Stadium in India: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी के खिलाड़ियों को और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम नवीन पटनायक ने राज्य के इंडस्ट्री सिटी राउरकेला में देश के विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम की मंगलवार को आधारशिला रखी। यह देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम होगा। इससे ज्यादा दर्शक क्षमता देश के किसी भी हॉकी स्टेडियम में नहीं होगी।

loksabha election banner

नवीन पटनायक के मुताबिर, राउरकेला में 20 हजार दर्शकों की क्षमता वाला हॉकी स्टेडियम बनाया जा रहा है। इस नए हॉकी स्टेडियम का नाम स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है और इसमें 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। इस स्टेडियम का निर्माण राउरकेला के बिजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में 15 एकड़ भूमि में किया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद कहा, "हॉकी की भावना सुंदरगढ़ जिले की मिट्टी, हवा और पानी में है और अब इसने विश्व मानचित्र पर खुद को स्थापित कर लिया है। 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए राउरकेला को चुना जाना गर्व की बात है।"

स्टेडियम, राउरकेला हवाई अड़्डे से सटा हुआ है, जहां से जल्द ही वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने हॉकी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी 17 ब्लॉकों में एस्ट्रोटर्फ की आधारशिला भी रखी। गौरतलब है कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी बनकर तैयार हो गया है, जिसमें प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत भी हो गई है, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत अगले सप्ताह से शुरू होने वाली है। 

अहमदाबाद के मोटेरा में बने सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख 10 हजार से ज्यादा है। इतनी दर्शक क्षमता दुनिया के किसी भी क्रिकेट स्टेडियम में नहीं है। 24 फरवरी को इस स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा, जो कि मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.