Move to Jagran APP

पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप र्टिकी ने भरा हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

हॉकी इंडिया प्रेसिंडेंट इलेक्शन के लिए पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और लिखा कि वह भारतीय हॉकी को बुलंदियों पर ले जाना चाहते हैं।

By Sameer ThakurEdited By: Published: Sun, 18 Sep 2022 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 03:34 PM (IST)
पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप र्टिकी ने भरा हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट पद के लिए नामांकन दाखिल करते दिलीफ टिर्की (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, एजेंसी: भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप र्टिकी ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। टिर्की ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करते हुए देख जा सकता है। पूर्व कप्तान ने कहा कि वह भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

loksabha election banner

दिलीप टिर्की ने ट्वीटर पर लिखा, "सभी के आशीर्वाद से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है। मैं भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।" टिर्की भारतीय हॉकी में सबसे प्रिय शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने 15 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 412 मैच के साथ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है।

इस साल अगस्त में, हॉकी इंडिया ने अजय नायक को हॉकी इंडिया चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया था। नायक बिहार सरकार के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त एके मजूमदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.