विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIH Men's Hockey World Cup 2023: कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया, बेल्जियम और जर्मनी का मुकाबला रहा ड्रॉ

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 17 Jan 2023 11:51 PM (IST)

FIH Mens Hockey World Cup 2023 17 जनवरी को हॉकी विश्व कप में दो मैच खेले गए। दिन के पहले ...और पढ़ें

FIH Men's Hockey World Cup 2023 (Photo-design)
FIH Men's Hockey World Cup 2023 (Photo-design)

राउरकेला, जागरण संवाददाता। Hockey World Cup 2023। ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच चरम पर है। बता दें कि 17 जनवरी को हॉकी विश्व कप में दो मैच खेले गए। दिन के पहले मैच में कोरिया ने 2-1 से जापान को हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम और दो बार की विजेता जर्मनी के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

Hockey World Cup 2023: कोरिया ने जापान को हराया, बेल्जियम और जर्मनी का मुकाबला रहा ड्रॉ

दरअसल, मौजूदा विजेता बेल्जियम ने 16 जनवरी को हॉकी विश्वकप 2023 में दो बार की चैंपियन टीम जर्मनी के साथ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला। बता दें कि बेल्जियम पूल बी में गोल अंतर से शीर्ष पर है, जबकि उसके बाद जर्मनी के भी इतने ही अंक हैं। जहां बेल्जियम की टीम एक समय मैच में 1-2 से पीछे चल रही थी। तो वहीं तब मैच के खत्म होने में छह मिनट के दौरान वेग्नेज विक्टर ने मैदानी गोल करके मुकाबला 2-2 से बराबर पर ला दिया।

इसके अलावा कोरिया की हॉकी विश्वकप 2023 में जापान पर दूसरी जीत हासिल की। कोरिया ने जापान को 2-1 से हरा दिया। यह हॉकी विश्वकप के इतिहास में कोरिया की जापान पर दूसरी जीत है। इससे पहले कोरिया ने जापान को 2002 पुरुष विश्वकप में 3-0 से हराया था। इसके साथ ही कोरिया ने मौजूदा विश्वकप में भी पहली जीत दर्ज की। उसके दो मैचों में एक जीत, एक हार के साथ तीन अंक हैं। वहीं, जापान अपने दोनो मैच हार चुका है। मैच के हीरो कोरिया के ली जुंगजुन रहे जिन्होंने दो मैदानी गोल दागे। 

यह भी पढ़ें:

Hockey World Cup 2023 के चलते बदल गई भुवनेश्वर की तस्वीर, 30 शहरों को मिला बड़ा फायदा