Move to Jagran APP

CWG 2022: मेंस हॅाकी टीम फाइनल में पहुंची, जानिए हर क्वार्टर का हाल, भारत का एक मेडल पक्का

पहले क्वार्टर के कुछ मिनट पहले ही भारत को पेनेल्टी कॅार्नर मिला लेकिन भारत गोल करने से चूक गए हालांकि भारत को एक बार फिर पेनेल्टी कॅार्नर मिला लेकिन भारत टीम ने दोबारा मौका गंवा दिया। पहले क्वार्टर में भारत ने चार-पांच मौके चूके।

By Piyush KumarEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM (IST)
CWG 2022: मेंस हॅाकी टीम फाइनल में पहुंची, जानिए हर क्वार्टर का हाल, भारत का एक मेडल पक्का
मेंस हॅाकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली।(फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मेंस हॅाकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भी अच्छी टक्कर दी। इसी के साथ मेंस हॅाकी में भारत ने एक मेडल पक्का कर लिया। 

loksabha election banner

पहला क्वार्टर--

पहले क्वार्टर के कुछ मिनट पहले ही भारत को पेनेल्टी कॅार्नर मिला लेकिन भारत गोल करने से चूक गए, हालांकि भारत को एक बार फिर पेनेल्टी कॅार्नर मिला लेकिन भारत टीम ने दोबारा मौका गंवा दिया। पहले क्वार्टर में भारत ने चार-पांच मौके चूके। दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रमक ढंग अपनाया और भारतीय टीम बॅाल को अपने पास अधिक समय तक रखने में कामयाब रहे।

दूसरा क्वार्टर--

हाफ टाइम समाप्त होने के 13 मिनट पहले दक्षिण अफ्रीका को पेनेल्टी कॅार्नर मिला लेकिन गोलकीपर कृष्णा पाठक ने शानदार तरीके से बॅाल को गोल होने से रोका लिया। इसके बाद हाफ टाइम समाप्त होने के 11 मिनट पहले दक्षिण अफ्रीका को पेनेल्टी कॅार्नर का मौका मिला लेकिन भारत की डिफेंस ने गोल होने से बचा लिया। हाफ टाइम समाप्त होने से 10 मिनट पहले भारत ने किया गोल। अभिषेक ने शानदार तरीके से मौके को भूनाया और गोल कर दिया। दूसरे क्वार्टर समाप्त होने से पहले भारत को एक मौका मिला लेकिन दक्षिण अफ्रीका की डिफेंस टीम ने गोल होने से बचा लिया। हाफ टाइम से दो मिनट पहले मनदीप सिंह ने दूसरा गोल किया।

तीसरा क्वार्टर--

तीसरे क्वार्टर के 6 मिनट पहले भारतीय टीम को पेनेल्टी कॅार्नर मिला लेकिन भारत ने गोल करने का मौका गंवा दिया। तीसरे क्वार्टर के चार मिनट पहले भारत को पेनेल्टी कॅार्नर मिली लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर ने बेहतरीन तरीके से बॅाल रोक लिया। तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद भारत 2-1 से आगे रहे।

चौथा क्वार्टर--

फुल टाइम से पांच मिनट पहले दक्षिण अफ्रीका ने गोलकीपर को निकालकर 11 अटैकिंग प्लेयर के साथ खेलने का फैसला किया। फुल टाइम से कुछ मिनट पहले भारत को पेनेल्टी कॅार्नर मिला और भारत के योगराज ने गोल कर दिया। दक्षिण अफ्रीका को गोलकीपर हटाना महंगा पड़ा। वहीं, फुल टाइम के एक मिनट और कुछ सेकेंड पहले दक्षिण अफ्रीका ने गोल कर दिया। अंतिम में भारत ने मैच 3-2 से जीत लिया।

भारत के लिए पहला गोल- अभिषेक

भारत के लिए दूसरा गोल- मनदीप सिंह

भारत के लिए तीसरा गोल- योगराज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.