विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरिया ने बांग्लादेश को 5-1 से किया पराजित, मलेशिया की प्रतियोगिता में सबसे बड़ी जीत

Published: Mon, 01 Sep 2025 05:53 PM (IST)

hockey asia cup 2025 एशिया पुरुष हॉकी के चौथे दिन के पहले मैच में कोरिया ने बांग्लादेश को 5-1 से ...और पढ़ें

मलेशिया ने दर्ज की शानदार जीत। इमेज- एक्‍स
मलेशिया ने दर्ज की शानदार जीत। इमेज- एक्‍स

 जागरण संवाददाता, राजगीर: एशिया पुरुष हॉकी के चौथे दिन के पहले मैच में कोरिया ने बांग्लादेश को 5-1 से पराजित कर दिया। राजगीर में खेली जा रही प्रतियोगिता में कोरिया की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही। एक हार भी उसे मिली है। बांग्लादेश की दूसरी पराजय रही। उसने एक मैच जीता है।

पहला क्वार्टर कोरिया के नाम रहा। उसने फील्ड और पेनाल्टी की मदद से खेल के नौवें और 11वें मिनट में गोलकर 2-0 की बढ़त ले ली। दोनों गोल सोन डाइन ने किए। आक्रामक हो चुकी कोरिया दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में हावी हो गई। खेल के 16वें और 22वें मिनट में गोलकर स्कोर 4-0 कर दिया।

22वें मिनट पर गोल दाग कर बांग्लादेश ने वापसी करने को थोड़ी कोशिश की, पर आगे कामयाबी नहीं मिली। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को सफलता नहीं मिली। खेल के अंतिम में मिले अतिरिक्त समय में कोरिया ने एक और गोलकर खेल को 5-1 पर पहुंचा दिया।

मलेशिया ने 15-0 से दर्ज की जीत

एशिया पुरुष हॉकी में मलेशिया ने सोमवार को सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली। राजगीर में खेले जा रहे टूर्नामेंट में उसने चाइनीज ताइपे को 15-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। बड़ी बात यह रही कि मात्र एक गोल पेनाल्टी कॉर्नर से पड़ा। 14 गोल फील्ड से किए गए। जीत की हैट ट्रिक लगाने वाली मलेशिया पूल बी में आठ अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई। गोल की तांता लगा।

शुरुआत पहले क्वार्टर के आठवें मिनट से हुई। प्रथम क्वार्टर के 10वें और 15वें मिनट में भी गोल किए गए। दूसरे क्वार्टर में मलेशिया ने एक के बाद एक पांच गोल दाग दिए। तीसरे क्वार्टर में चार और गोल दागकर एक दर्जन गोल से चाइनीज ताइपे को पीछे कर दिया। रही सही कसर अंतिम क्वार्टर में पूरी कर दी। तीन और गोल किए और 15 गोल से चाइनीज ताइपे को शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें- Asia Cup Hockey: टीम इंडिया के सामने जापान की मुश्किल चुनौती, जीत के लिए करना होगा गलतियों में सुधार

यह भी पढ़ें- India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत सिंह ने दागे 2 गोल