Move to Jagran APP

एशिया कप जीतने वाली महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक लाख का ईनाम

हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Mon, 06 Nov 2017 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 05:30 PM (IST)
एशिया कप जीतने वाली महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक लाख का ईनाम
एशिया कप जीतने वाली महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक लाख का ईनाम

 नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर एशिया कप 2017 का खिताब जीता था। टीम की सभी 18 खिलाड़ियों को ये ईनाम दिया जाएगा। भारत ने चीन को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब भी जीता साथ ही अगले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया था।

loksabha election banner

टीम के कोच हरेंद्र सिंह को भी एक लाख रुपए ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे साथ ही टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी 50,000 रुपए दिए जाएंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना आखिरी एशिया कप वर्ष 2004 में जीता था। इस वर्ष एशिया कप में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 28 गोल दागे जबकि पांच गोल खाए।

हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जेनरल मुश्ताक अहमद ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की ये उपलब्धि कमाल की है। इस टीम ने 13 वर्षे के बाद ये खिताब जीता है। इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कमाल का खेल दिखाया साथ ही उनमें जीतने का जज्बा भी शानदार था। इसके अलावा टीम ने अगले विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया जो अपने आप में बड़ी कामयाबी है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.