पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर युकां ने किया प्रदर्शन
कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर और कुटलैहड़ कांग्रेस
संवाद सहयोगी, बंगाणा : कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर और कुटलैहड़ कांग्रेस नेता दवेंदर भुट्टो की अध्यक्षता में बंगाणा में धरना-प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने तेल की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
युवा कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के मजदूर किसान व मध्यम वर्ग की तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करके कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार प्रतिदिन तेल की कीमतों में वृद्धि करके अरबों रुपये का मुनाफा बटोर रही है, जबकि देश के गरीब किसान व मध्यमवर्गीय लोगों को पिछले छह सालों से आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार से देश के आम लोगों का अब विश्वास उठ गया है। आरोप लगाया कि आपदा की इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार ने देश की जनता को सहायता के नाम छल किया है।
इस अवसर पर बीडीसी उपाध्यक्ष दवेंद्र भुट्टो, कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर, लोकसभा अध्यक्ष मनिदर डिपल कटोच, प्रभारी सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष करण ठाकुर, धीरज, संजय, मनीष, अंकुश, निखिल, राहुल, जतिन, गौरव, दीपक, अंकुश शामिल रहे।