ऊना जिला में बारिश से मौसम में आई ठंडक
बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए अम्ब कस्बे में बादलों में दिन में ही रात का एहसास करवा दिया। झमाझम बरसते बादलों की काली छटा ने वाहन चालकों को दिन में ही लाइट लगाने के लिए मजबूर कर दिया।
संवाद सहयोगी, अम्ब : जिला में मौसम ने भी करवट बदल ली है। बुधवार का ऊना जिला के कई इलाकों में हलकी बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई है और लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। जिलाभर में बुधवार को आधे घंटे बादल बरसते रहे। हल्की बारिश होने से लोगों को शुष्क ठंड से बहरहाल निजात मिल रही है। बारिश के कारण ऊना का तापमान लुढ़क गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 9.2 रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही 2.6 एमएम बारिश हुई। बारिश को गेहूं की फसल के लिए वरदान माना जा रहा है। किसानों देसराज, बंता राम, कृष्ण अवतार ¨सह, नरेश कुमार, सुरजीत ¨सह, सूरम ¨सह आदि का कहना है के इस समय बिजी हुई गेंहू को बारिश की बहुत जरूरत थी। अब समय पर बिजाई होगी और आगे फसल भी अच्छी होने की उम्मीद है। बीएमओ अम्ब राजीव गर्ग का कहना है कि बारिश न होने से लोगों को धूल और प्रदूषण से होने वाली एलर्जी से काफी बीमारियां जकड़न में ले रही थी। अब बारिश होने से लोगों को राहत मिलेगी।