विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहरे की चपेट में मंडी, कांगडा, ऊना

By Munish DixitEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 11:13 AM (IST)

प्रदेश के ऊना, मंडी व कांगड़ा जिला एक बार फिर कोहरे की चपेट में आ गए है। मंगलवार को सुबह ...और पढ़ें

कोहरे की चपेट में मंडी, कांगडा, ऊना
कोहरे की चपेट में मंडी, कांगडा, ऊना

ऊना/मंडी [जेएनएन]: प्रदेश के ऊना, मंडी व कांगड़ा जिला एक बार फिर कोहरे की चपेट में आ गए है। मंगलवार को सुबह गहरा कोहरा पड़ा, जिससे कि जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। हालांकि, ऊना में कई पिछले काफी समय से मौसम ठीक बना हुआ था। इस सर्दी के मौसम में कोहरा ना के बराबर पड़ा है। पर मंगलवार को दोबारा कोहरे की चादर में ऊना समा गया। जिस वजह से लोगों को अपने कामकाज करने में दिक्कत हुई।

यह भी पढ़ें: लाहुल में पांच फीट से अधिक बर्फबारी, हिमस्खलन का खतरा

जिला मंडी में भी हालात सुबह के समय रोज ही खराब हो रहे है। यहां सुबह से ही कोहरा छाया रह रहा है। इससे यातायात पर काफी असर पड़ रहा है। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में भी सोमवार रात को काफी कोहरा छाया रहा।