नंगल नहर किनारे बाइक रोकी और जूते उतारकर पानी में कूद गया ऊना का युवक, आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम?
ऊना के नंगल कलां में 25 वर्षीय अमनदीप नामक युवक ने नंगल नहर में छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी ...और पढ़ें

नंगल नहर में युवक के कूदने के बाद मौके पर मौजूद लोग।
HighLights
ऊना के नंगल कलां में युवक ने नहर में छलांग लगाई।
25 वर्षीय अमनदीप की तलाश में गोताखोर जुटे हैं।
युवक के इस खौफनाक कदम का कारण अभी अज्ञात है।
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना औद्योगिक क्षेत्र नंगल कलां में 25 वर्षीय एक युवक ने नंगल नहर में छलांग लगा दी। युवक की पहचान अमनदीप निवासी नंगल कलां, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार अमनदीप मंगलवार को घर से अपनी बाइक पर निकला था।
नहर के समीप पहुंचने के बाद उसने अपने जूते और बाइक की चाबी रखी और कथित तौर पर नहर में छलांग लगा दी। कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की।
गोताखोरों की टीम बुलाई
नंगल कलां के उपप्रधान राज कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और नहर के आसपास युवक को खोजने का प्रयास किया युवक के नहर में कूदने की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने गोताखोरों से संपर्क किया है। गोताखोरों की टीम के माध्यम से नहर में युवक की तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अमनदीप का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
क्यों उठाया खौफनाक कदम
परिजनों के अनुसार अमनदीप ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों को लेकर परिवार और स्थानीय लोग भी अनभिज्ञ हैं। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। युवक की तलाश जारी है और उसके मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
