विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना में फिर खूनखराबा, पार्किंग में छिपे 6-7 बदमाशों ने युवक-युवती पर तेजधार हथियारों से किया हमला; अस्पताल में भर्ती

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:58 PM (IST)

ऊना में विशाल मेगा मार्ट के पास शुक्रवार रात युवक अनमोल और युवती रितु पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला हुआ। दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऊना में युवक-युवती पर जानलेवा हमला तेजधार हथियारों से किया वार।

ऊना में युवक-युवती पर जानलेवा हमला तेजधार हथियारों से किया वार।

HighLights

  1. ऊना में युवक-युवती पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ

  2. हमले में अनमोल और रितु घायल, अस्पताल में भर्ती

  3. पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन

जागरण संवाददाता, ऊना। मुख्यालय में एक के बाद एक जानलेवा हमलों की वारदातों से लोग सहमने लगे हैं। शुक्रवार रात पुराना बस अड्डा नजदीक पुराना होशियारपुर मार्ग के विशाल मेगा मार्ट के पास युवक व युवती पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

युवक अनमोल बहडाला तहसील ऊना का रहने वाला है। उसके साथ गाड़ी में एक रितु नाम की युवती भी सवार थी। घायल हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को अनमोल और रितु ऊना के विशाल मेगा मार्ट के पास आए हुए थे। इस बीच उन पर एकाएक कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें बचाव करते हुए अनमोल और रितु को कुछ चोटें आई हैं।

जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका सीटी स्कैन के साथ अन्य स्वास्थ्य जांच को इमरजेंसी में किया गया है। रितु के अनुसार मेगा मार्ट की पार्किंग के पास खड़े हुए थे तभी यहां पर एक लड़का फोन पर बात कर रहा था और जैसे उन्होंने अपनी कार में जाना चाहा तो यहां पार्किंग में छिपे बैठे छह से सात लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों संग हमला कर दिया। जिसमें उन्हें चोटें आई हैं।

रितु ने आरोप लगाया है कि हमलारों ने उसके सिर के बाल तक उखाड़ दिए हैं और चोटिल भी किया है। घायल युवती ने बताया कि वह इनमें से एक युवक शुभम रायजादा को पहचानती हैं और वह संतोषगढ़ का रहने वाला है।

हालांकि, दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन दिन में ऐसी दूसरी घटना ने लोगों की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था पर कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस अभी घायलों के मेडिकल जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई कर रही है। आरोपितों को जल्द धर दबोचा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।