जनता में अपना विश्वास खो चुकी है कांग्रेस : सत्ती
संवाद सहयोगी, ऊना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गांव मलाहत व
संवाद सहयोगी, ऊना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गांव मलाहत व भड़ोलियां में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गांव मलाहत में खेल मैदान के लिए दस लाख, जिम के लिए एक लाख और रास्ते के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए।
सत्ती ने कहा कि प्रदेश की जनता का वीरभद्र सरकार से विश्वास उठ चुका है। जनता ने हिमाचल को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है। अब प्रदेश से कांग्रेस सरकार का सफाया होगा। जनता इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ऊना को पीजीआइ सेंटर का तोहफा दिया है। इसके अलावा पेखूबेला में ऑयल डिपो भी बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को घर द्वार पर रोजगार भी मिलेगा। प्रदेश सरकार को यह विकास भी रास नहीं आ रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, तिलक राज, गुरचरण ¨सह, अशोक धीमान, अशोक ठाकुर, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, नरेश कुमार श्याम लाल, प्यारा ¨सह, अनिल कुमार, मनु कुमार, अवतार ¨सह, राजेश कुमार, मनीष कुमार, सुनीता देवी, रविदत्त, दलजीत, ज्योति, महेश, मनीष सहित अन्य मौजूद रहे।